scriptGujarat: जेआरडी टाटा की ऐतिहासिक उड़ान को दोहराया गया, भुज से भरी गई उड़ान | Gujarat, J R D Tata, historic flight, bhuj, Captain Aarohi Pandit | Patrika News

Gujarat: जेआरडी टाटा की ऐतिहासिक उड़ान को दोहराया गया, भुज से भरी गई उड़ान

locationअहमदाबादPublished: Oct 15, 2021 05:55:01 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat, J R D Tata, historic flight, bhuj, Captain Aarohi Pandit

Gujarat: जेआरडी टाटा की ऐतिहासिक उड़ान को दोहराया गया, भुज से भरी गई उड़ान

Gujarat: जेआरडी टाटा की ऐतिहासिक उड़ान को दोहराया गया, भुज से भरी गई उड़ान

भुज. भारतीय नागरिक उड़्डयन क्षेत्र के पिता माने जाने वाले जेआरडी टाटा की ओर से भारत की पहली कॉमर्शियल फ्लाइट के 89 वर्ष पूरे होने के अवसर पर गुजरात के कच्छ जिले के भुज एयरपोट4 से शुक्रवार को एक प्लेन ने मुंबई के लिए उड़ान भरी।
15 अक्टूबर 1932 को जाने-माने उद्योगपति जे आर डी टाटा ने कराची से अहमदाबाद होते हुए मुंबई के लिए भारत की पहली कॉमर्शियल फ्लाइट की उड़ान भरी थी। पाकिस्तान में होने के चलते शुक्रवार को भुज से फ्लाइट उड़ाई गई। कैप्टन आरोही पंडित ने साइनस 912 पिपिस्ट्रेल में यह उड़ान भरी जो उस दिन की याद दिलाता है।
अटलांटिक महासागर व प्रशांत महासागर को लाइट स्पोर्ट एयरक्राफ्ट (एलएसए) के जरिए अकेले पार करने वाली विश्व की पहली महिला पायलट आरोही ने एक और ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया।
तब जेआरडी टाटा 25 किलो भार की चिट्ठियां लेकर उड़ान भरी थी। वहीं आरोही भुज से मुंबई की बेटियों के लिए स्पेशल चिट्टियां लेकर उड़ी।
इस अवसर पर भुज एयरपोर्ट पर माधापर गांव की उन महिलाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए रन-वे को 72 घंटों के भीतर तैयार कर दिया था। टाटा पावर और इंडियन वीमैन पायलट एसोसिएशन (आईडब्ल्यूपीए) के संयुक्त तत्वावधान में यह पहल की गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो