scriptGujarat: Jitu Sukhadia, Shailesh Parmar named best MLAs | Gujarat: भाजपा के जीतू सुखडिय़ा, कांग्रेस के शैलेष परमार को श्रेष्ठ विधायक पुरस्कार | Patrika News

Gujarat: भाजपा के जीतू सुखडिय़ा, कांग्रेस के शैलेष परमार को श्रेष्ठ विधायक पुरस्कार

locationअहमदाबादPublished: Sep 22, 2022 10:34:09 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat, Jitu Sukhadia, Shailesh Parmar, best MLAs, Assembly

Gujarat: भाजपा के जीतू सुखडिय़ा, कांग्रेस के शैलेष परमार को श्रेष्ठ विधायक पुरस्कार
Gujarat: भाजपा के जीतू सुखडिय़ा, कांग्रेस के शैलेष परमार को श्रेष्ठ विधायक पुरस्कार
भाजपा के वरिष्ठ विधायक जीतू सुखडिय़ा और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक शैलेष परमार को क्रमश: वर्ष 2021 और 2022 के श्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार दिया गया।
गुजरात विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे व अंतिम दिन गुरुवार को स्पीकर डॉ नीमा आचार्य ने इस पुरस्कार की घोषणा की। यह पुरस्कर स्पीकर के हाथों दिया गया। पुरस्कार के तहत डेढ़ किलो चांदी की ट्रॉफी दी गई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री व गृह के नेता भूपेन्द्र पटेल, नेता प्रतिपक्ष सुखराम राठवा, संसदीय मामलों के मंत्री राजेन्द्र त्रिवेदी, मुख्य सचेतक पंकज देसाई, विपक्ष के सचेतक सी जे चावड़ा उपस्थित थे।
स्पीकर ने कहा कि भारतीय संसद में जिस तरह सांसद के रूप में उत्कृष्ठ कार्य के लिए श्रेष्ठ सांसद पुरस्कार दिया जाता है उसी तरह गुजरात में भी उत्कृष्ठ व आदर्श विधायक की सदन में कार्य को सराहे जाने के लिए इस पुरस्कार की शुरुआत की गई। इस पुरस्कार के पहल की शुरुआत पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी ने की थी। चयन समिति ने कई मापदंडों के आधार पर दोनों विधायकों को श्रेष्ठ विधायक पुरस्कार के लिए चुना।
76 वर्षीय सुखडिया वडोदरा शहर की सयाजीगंज सीट से लगातार चौथी बार विधायक चुने गए हैं वहीं ५३ वर्षीय परमार अहमदाबाद शहर की दाणीलीमडा सीट से विधायक हैं। वे लगातार तीसरी बार विधायक बने हैं।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.