scriptGujarat video: जूनियर क्लर्क पेपर लीक मामला: कोलकाता दो मुख्य सूत्रधार गिरफ्तार | Gujarat: junior clerk paper leak case, two more accused arrested | Patrika News

Gujarat video: जूनियर क्लर्क पेपर लीक मामला: कोलकाता दो मुख्य सूत्रधार गिरफ्तार

locationअहमदाबादPublished: Feb 03, 2023 10:18:30 pm

Gujarat: junior clerk paper leak case, two more accused arrested -वडोदरा की अदालत में किया पेश, 10 फरवरी तक रिमांड मंजूर, -अब तक 19 आरोपियों की गिरफ्तारी

Gujarat video: जूनियर क्लर्क पेपर लीक मामला: कोलकाता दो मुख्य सूत्रधार गिरफ्तार

Gujarat video: जूनियर क्लर्क पेपर लीक मामला: कोलकाता दो मुख्य सूत्रधार गिरफ्तार

Ahmedabad. जूनियर क्लर्क भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) की टीम ने दो और आरोपियों को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। यह दोनों ही आरोपी इस पूरे मामले के मुख्य सूत्रधारों में से एक हैं। इन्हें वडोदरा की अदालत में पेश किया है। जहां से दोनों आरोपियों का 10 फरवरी तक का रिमांड मंजूर हुआ है। इसके साथ ही एटीएस की टीम ने अहमदाबाद के आश्रम रोड पर और वडोदरा में एक ऑफिस पर दबिश दी है।
गुजरात एटीएस के अनुसार पेपर लीक मामले में कोलकाता से गिरफ्तार किए गए दो और आरोपियों में एक का नाम निशिकांत सिन्हा उर्फ निशिकांत सिंह कुशवाहा (40) है। वह आईटी से जुड़ा व्यापार करता है। मूलरूप से बिहार के नवादा जिले के भट्टा गांवका रहने वाला है फिलहाल वडोदरा में वासना वाइली रोड पर रहता है। इसके अलावा सुमित कुमार सिंह राजपूत (33) को भी पकड़ा है। यह भी मूलरूप से बिहार के मुंगेर जिले के धराराह का रहने वाला है। फिलहाल वडोदरा में केनाल रोड पर रहता है।
इससे पहले गुरुवार को एटीएस की टीम ओडिशा के गंजम जिले के बेगुनिया बडा ब्लॉक के चंदनपुर निवासी सरोज मालू नाम के आरोपी को भी गिरफ्तार कर चुकी है। सरोज मालू ओडिशा में एक कोचिंग क्लासचलाता है। उसे यह पेपर मुख्य आरोपी प्रदीप नायक ने दिया था। सरोज ने ही अपने अन्य सहयोगी मोरारी, कमलेश, फिरोज, मिन्टू, प्रभात व मुकेश कुमार के जरिए इसे गुजरात में बेचने की चैनल को सक्रिय किया था। जबकि इससे पहले 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एटीएस के तहत अब तक इस मामले में 19 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है।

 

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8hw4py
अहमदाबाद में बारोट, वडोदरा में सिन्हा कीऑफिस पर दबिश
गुजरात एटीएस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सामने आए तथ्यों के आधार पर अहमदाबाद और वडोदरा में दो जगहों पर दबिश दी है। गुजरात के लिहाज से मुख्य आरोपियों में से एक केतन बारोट की अहमदाबाद के आश्रम रोड पर स्थित दिशा एजूकेशन नाम की ऑफिस पर दबिश दी गई। जबकि साथ ही वडोदरा में रिच माइंस नाम की एक कंपनी के कार्यालय में ही दबिश दी गई है। यह कंपनी इस मामले के मुख्य आरोपियों में से एक निशिकांत सिन्हा की होने की बात सामने आई है। एटीएस को आरोपियों की पूछताछ के दौरान पता चला कि पेपर लीक मामले से जुड़े अहम सबूत और दस्तावेज केतन ने अपने इस कार्यालय में छिपाकर रखे हैं। वह इस कंपनी का प्रबंध निदेशक है। इसके अलावा पेपर लीक करने में अहम भूमिका है। इसके अलावा निशिकांत सिन्हा केकार्यालय में सबूत हैं।
Gujarat video: जूनियर क्लर्क पेपर लीक मामला: कोलकाता दो मुख्य सूत्रधार गिरफ्तार
सीबीआई केस में हो चुकी है गिरफ्तारी
एटीएस के अनुसार मई 2019 में सीबीआई की ओर से बिट्स पिलानी की प्रवेश परीक्षा मामले के पेपर लीक केस में कार्रवाई की थी। उस मामले में भी निशिकांत सिन्हा की गिरफ्तारी हो चुकी है। उसमें केतन बारोट और भास्कर चौधरी भी शामिल थे। इन आरोपियों में बाद में अलग से टोली बनाई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो