अहमदाबाद

Gujarat: Leopard के हमले से दो वर्षों में 14 लोगों की मौत, 435 तेंदुए पकड़े गए

-Gujarat, Leopard, Assembly

अहमदाबादDec 10, 2019 / 10:16 pm

Uday Kumar Patel

Gujarat: Leopard के हमले से दो वर्षों में 14 लोगों की मौत, 435 तेंदुए पकड़े गए

गांधीनगर. इन दिनों राज्य के अमरेली जिले में तेंदुए का आतंक जारी है। ऐसे में अमरेली और जूनागढ़ जिले में गत दो वर्षों में तेंदुए की ओर से किए गए हमलों में 14 लोगों की मौत हो चुकी है।
दाणीलीमडा से कांग्रेस विधायक शैलेष परमार की ओर से गुजरात विधानसभा में पूछे गए सवाल के जवाब में वन मंत्री गणपत वसावा ने बताया कि 31 अक्टूबर तक की स्थिति के मुताबिक गत दो वर्षों में अमरेली व जूनागढ़ जिले में कुल 80 मामलों में 14 लोगों की मौत हो गई। अमरेली में इन दो वर्षों की अवधि में जहां हमले की 43 घटनाएं घटीं वहीं अमरेली जिले में 37 घटनाएं घटीं। इनमें से अमरेली जिले में 8 जनों की मौत हुई वहीं 40 अन्य घायल हुए उधर जूनागढ़ जिले में 6 जनों की मौत हुई वहीं अन्य 31 घायल हुए।
इस अवधि के दौरान नवम्बर 2017 से अक्टूबर 2018 तक अमरेली जिले में 51 और नवम्बर 2018 से लेकर अक्टूबर 2019 तक 68 सहित कुल दो वर्षों में 119 तेंदुए पकड़े गए वहीं जूनागढ़ जिले में इन दो वर्षों के दौरान 316 तेंदुए पकड़े गए।

Home / Ahmedabad / Gujarat: Leopard के हमले से दो वर्षों में 14 लोगों की मौत, 435 तेंदुए पकड़े गए

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.