scriptGir forest: गिर जंगल में एशियाई शेर ने नहीं, इस जानवर ने महिला को मार डाला | Gujarat: Leopard killed 70 year old woman in village in Gir forests | Patrika News

Gir forest: गिर जंगल में एशियाई शेर ने नहीं, इस जानवर ने महिला को मार डाला

locationअहमदाबादPublished: Sep 21, 2019 12:23:24 am

Submitted by:

Uday Kumar Patel

-Leopard killed 70 year old women
-Gir forests, Gujarat, Amreli, Asiatic lion

Gir forest: गिर जंगल में एशियाई शेर ने नहीं, इस जानवर ने महिला को मार डाला

Gir forest: गिर जंगल में एशियाई शेर ने नहीं, इस जानवर ने महिला को मार डाला

अहमदाबाद. सौराष्ट्र के अमरेली जिले के गिर पूर्व जंगल में शुक्रवार सुबह एक तेंदुए ने 70 वर्षीया महिला को जान से मार डाला। जूनागढ़ के मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) डी टी वसावडा ने बताया कि तेंदुए ने अमरेली जिले स्थित गिर पूर्व जंगल के तुलशीश्याम रेंज के निकट मुंजियासर गांव में नानूबेन रामभाई परमार पर हमला किया।
तेंदुए ने इस महिला पर तब हमला किया जब वह सुबह साढ़े पांच बजे शौच के लिए जा रही थी। महिला का शव उसके घर से करीब 700 मीटर दूर खेत से मिला। वन विभाग ने इस इलाके में कई जगहों पर तेंदुए को पकडऩे के लिए पिंजड़े लगा दिए हैं।
इस वर्ष तेंदुए के मानव पर हमले की यह तीसरी घटना है। इससे पहले इसी वर्ष अप्रेल महीने में जूनागढ़ जिले के विसावदर शहर के पास गिर जंगल क्षेत्र में एक तेंदुए ने महिला पर हमला किया था। इस हमले में महिला की मौत हो गई थी। वहीं इसी घटना से दो दिन पहले तेंदुए ने 12 वर्ष की बच्ची पर हमला किया था। गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र के जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर जिले में गिर जंगल व अन्य संरक्षित क्षेत्र है जो एशियाई शेरों का शरणगाह स्थल है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो