scriptGujarat: पकड़े गए leopards को Radio caller के साथ छोड़ा जाएगा | Gujarat, Leopards, Radio caller, State wild life board | Patrika News

Gujarat: पकड़े गए leopards को Radio caller के साथ छोड़ा जाएगा

locationअहमदाबादPublished: Dec 13, 2019 05:12:24 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

-Gujarat, Leopards, Radio caller, State wild life board, CM Vijay Rupani
 

 leopards

Gujarat: पकड़े गए leopards को Radio caller के साथ छोड़ा जाएगा

गांधीनगर. राज्य के रेवन्यू इलाके में प्रताडऩा में पकड़े गए तेन्दुओं को रेडिलो कॉलर के साथ छोड़ा जाएगा। ऱेडियो कॉलर से तेन्दुओं का पता लगाने में वन विभाग को आसानी होगी। हाल ही में तेंदुओं के मानव आबादी पर हुए हमले के संदर्भ में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोजित राज्य वन्य जीव बोर्ड की 18वीं बैठक में यह निर्णय लिया।
इस बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि केन्द्र सरकार की अनुमति मिलने पर तेन्दुओं की आबादी नियंत्रण के लिए बंध्याकरण (स्टर्लाइजेशन) किया जाएगा। इस कारण मानव आबादी को परेशान करने वाले तेन्दुओं का अब रेडियो कॉलर के मार्फत लोकेशन का पता लगाया जाएगा। इससे वन विभाग को तेंदुओं को पकडऩे में आसानी होगी। वन्य प्राणियों को लेकर कई अहम फैसले लिए गए।
रीछ अभ्यारण्य विकसित करने का प्रयास

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि वन्य जीव पर्यटन में शेर के साथ रीछ अभ्यारण्य विकसित करने का प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि गुजरात एशियाई शेरों का शरणगाह है। बनासकांठा, पंचमहाल जैसे क्षेत्रों में रीछों की संख्या ज्यादा है। इसलिए वाइल्ड लाइफ टूरिज्म में रीछों की ज्यादा संख्या वाले स्थलों को भी शामिल करने का निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग और वन विभाग को संकलन स्थापित करने को कहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो