scriptGujarat: Lioness ने 5 वर्ष के बच्चे की जान ली, Gir forest के पास की घटना | Gujarat, Lioness, killed, boy, Gir forest | Patrika News

Gujarat: Lioness ने 5 वर्ष के बच्चे की जान ली, Gir forest के पास की घटना

locationअहमदाबादPublished: Feb 05, 2020 05:55:31 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat, Lioness, killed, boy, Gir forest

Gujarat: Lioness ने 5 वर्ष के बच्चे की जान ली, Gir forest के पास की घटना

Gujarat: Lioness ने 5 वर्ष के बच्चे की जान ली, Gir forest के पास की घटना



अहमदाबाद. गिर जंगल की एक शेरनी ने 5 वर्ष के बच्चे की जान ले ली। पिछले कुछ महीनों के बाद यह पहली घटना है जब शेरनी ने मानव पर हमला किया हो। अमरेली जिले की राजुला तहसील के उजिया गांव में शेरनी ने 5 वर्ष के बच्चे पर हमला किया।
जूनागढ़ के मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) डी टी वसावडा ने बताया कि शेरनी ने अशोक नामक बच्चे पर तब हमला किया जब वह खेत की झोपड़ी में अपने परिवार के साथ सो रहा था। शेरनी ने बच्चे को मारा और आंशिक रूप से उसे खाया। यह घटना पूर्वी गिर जंगल के शेत्रुंजी डिवीजन के राजुला रेंज में घटी। वन विभाग ने शेरनी को कैद करने के लिए खेत के पास पिंजरे का इंतजाम किया है।
इससे पहले गत वर्ष दिसम्बर में अमरेली जिले में गिर जंगल के पास शौच करने जा रहे एक व्यक्ति को शेर ने मार दिया था। वर्ष 2015 में शेरों की अंतिम गणना के मुताबिक गिर जंगल क्षेत्र में 523 शेर थे। ये शेर जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरेली व भावनगर जिले हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो