scriptगुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति ने छेड़ा ‘हेलो कैंपेन’, स्थानीय निकाय चुनावों में शहरी लोगों की बनेगी आवाज | Gujarat, local body election, hello campain, Congress, | Patrika News

गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति ने छेड़ा ‘हेलो कैंपेन’, स्थानीय निकाय चुनावों में शहरी लोगों की बनेगी आवाज

locationअहमदाबादPublished: Jan 05, 2021 09:21:39 pm

Gujarat, local body election, hello campain, Congress, लोगों की बताई समस्याओं, सुझावों पर चुनावी घोषणा पत्र, जारी किया फोन नंबर, कॉल व वॉट्सएप के जरिए बता सकेंगे समस्या
 

गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति ने छेड़ा 'हेलो कैंपेन', स्थानीय निकाय चुनावों में शहरी लोगों की बनेगी आवाज

गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति ने छेड़ा ‘हेलो कैंपेन’, स्थानीय निकाय चुनावों में शहरी लोगों की बनेगी आवाज

अहमदाबाद. गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति ने स्थानीय निकाय चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए मंगलवार से ‘हेलो कैंपेन’ की शुरुआत की है। इसके जरिए राज्य के छह महानगरों अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, भावनगर और जामनगर शहर के लोगों से कांग्रेस सीधे जुड़ाव करेगी। पार्टी ने कैंपेन के तहत एक मोबाइल नंबर भी जारी किया है, जिस पर फोन करके शहरवासी कांग्रेस को अपनी समस्याएं बता सकते हैं। सुझाव भी दे सकते हैं जिन्हें कांग्रेस पार्टी अपने चुनावी घोषणा पत्र में जगह देगी।
गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रभारी राजीव सातव की उपस्थिति में पालडी स्थित प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा ने इस हेलो कैंपेन की शुरूआत की। मोबाइल नंबर के साथ कैंपेन रथों को भी हरी झंडी दिखाकर महानगरों के लिए रवाना किया गया।
चावड़ा ने कहा कि जनता हेलो कैंपेन के नंबर ९०९९९०२२५५ पर फोन करके और वॉट्स एप करके अपनी समस्याओं को सीधे कांग्रेस पार्टी के समक्ष रख सकती है। पहली बार कोई राजनीतिक पार्टी जनता से कुछ कहने की जगह जनता की बात को सीधे सुनने के लिए ऐसा अभियान छेड़ रही है। प्रोग्रेसिव पॉलिटिक्स करते हुए ये अभियान जनता के आंख, कान और आवाज बनेगा। कांग्रेस इस कैंपेन में लोग जो समस्याएं रखेंगे। उन्हीं के आधार पर चुनावी घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा। महानगरों में कांग्रेस की सरकार बनने पर उसे पूरा किया जाएगा। ये अभियान अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, भावनगर, जामनगर और राजकोट सभी छह महानगर पालिका क्षेत्रों में शुरू किया गया है।
इस मौके पर चुनाव रणनीति समिति के अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी, कैंपेन समिति अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे।
जनता से होगा सीधा जुड़़ाव
कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सिद्धार्थ पटेल ने कहा कि यह कैंपेन कांग्रेस को जनता से और जनता को कांग्रेस से सीधे जुड़ाव को सुनिश्चित करने का प्रयास है। लंबे समय से मनपा में भाजपा का शासन है बावजूद उसके आम जनता मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है। उन समस्याओं के लिए कांग्रेस इस अभियान के जरिए जनता की आवाज बनेगा।
चुनावों में करेंगे बेहतर प्रदर्शन
पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव सातव ने कहा कि हेलो कैंपेन के जरिए कांग्रेस मनपा व नपा इलाकों के लोगों की ताकतवर आवाज बनकर उभरेगी। स्थानीय निकाय चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए बूथ स्तर तक पूरी तैयारी कर ली गई हैं।
सुन, समझकर सुलझाएंगे समस्या
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष परेश धानाणी ने कहा कि इस कैंपेन के जिरए कांग्रेस जनता की समस्याओं को सुनेगी, उन्हें समझेगी और फिर उसे सुलझाने के लिए संकल्पित होकर उनके सामने जाएगी।
गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति ने छेड़ा 'हेलो कैंपेन', स्थानीय निकाय चुनावों में शहरी लोगों की बनेगी आवाज
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो