scriptआज से जन आशीर्वाद यात्रा पर निकलेंगे पांच केन्द्रीय मंत्री | Gujarat, Modi cabinet, union minister jan ashirwad yatra, 15 August, | Patrika News

आज से जन आशीर्वाद यात्रा पर निकलेंगे पांच केन्द्रीय मंत्री

locationअहमदाबादPublished: Aug 14, 2021 08:56:37 pm

Gujarat, Modi cabinet, union minister jan ashirwad yatra, 15 August, 5 minister from Gujarat will held yatra रेल राज्यमंत्री दर्शनाबेन जरदोश करमसद से करेंगी शुरुआत, 81 विधानसभा और 18 लोकसभा क्षेत्रों से गुजरेगी यात्रा

आज से जन आशीर्वाद यात्रा पर निकलेंगे पांच केन्द्रीय मंत्री

आज से जन आशीर्वाद यात्रा पर निकलेंगे पांच केन्द्रीय मंत्री

अहमदाबाद. गुजरात में विधानसभा चुनाव को करीब एक साल ही शेष है, ऐसे में भारतीय जनता पार्टी अभी से ही चुनावी तैयारियों में जुट गई है। कोरोना महामारी के दौर में केन्द्र सरकार की ओर से किए गए कार्यों से जनता को अवगत कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर गुजरात में मोदी मंत्रिमंडल में शामिल पांच केन्द्रीय मंत्री जनआशीर्वाद यात्रा पर निकलेंगे। 15 से 21 अगस्त तक ये यात्राएं निकलेंगीं। ये यात्रा 81 विधानसभा और 18 लोकसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।
रेल एवं कपड़ा राज्यमंत्री दर्शनाबेन जरदोश 15 अगस्त को करमसद से यात्रा की शुरूआत करेंगीं। वे 15, 16, 17 और 18 अगस्त के दौरान करमसद, आणंद, वासद, छाणी प्लाजा, वडोदरा शहर होते हुए सूरत तक यात्रा निकालेंगीं।
संचार राज्यमंत्री देवूसिंह चौहाण 16 अगस्त को पालनपुर से अपनी जनआशीर्वाद यात्रा को शुरू करेंगे और खेड़ा जिला मुख्यालय नडियाद में पूर्ण करेंगे।
महिला एवं बाल कल्याण राज्यमंत्री डॉ.महेन्द्र मुंजपरा 16 अगस्त को अहमदाबाद से जनआशीर्वाद यात्रा की शुरुआत करेंगे जो सुरेन्द्रनगर में जाकर पूर्ण होगी।
जबकि केन्द्रीय स्वाथ्यमंत्री मनसुख मांडविया 19 अगस्त को राजकोट से जनता का आशीर्वाद लेने के लिए यात्रा निकालेंगे। जो भावनगर में जाकर पूर्ण होगी।
केन्द्रीय मत्स्य उद्योग, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला 19 अगस्त को महेसाणा जिले के ऊंझा से जनआशीर्वाद यात्रा निकालेंगे। जो अमरेली में जाकर पूर्ण होगी।
गुजरात में जनआशीर्वाद यात्रा के संयोजक एवं प्रदेश भाजपा के महामंत्री प्रदीप सिंह वाघेला ने संवाददाताओं को बताया कि जनआशीर्वाद यात्रा राज्य में 2277 किलोमीटर क्षेत्र में घूमेगी। इस दौरान 151 जितने स्थानों पर विभिन्न समाज और सामाजिक संस्थाओं की ओर से केन्द्रीय मंत्रियों का स्वागत और सम्मान किया जाएगा। यहां मंत्रियों की ओर से केन्द्र सरकार की ओर से कोरोना महामारी के दौर में भी किए गए विकास कार्यों और जनकल्याण के कार्यों का ब्यौरा दिया जाएगा। यात्रा के दौरान आने वाले प्रमुख धार्मिक स्थलों व उनके संत महंतों का आशीर्वाद भी मंत्रियों की ओर से प्राप्त किया जाएगा।
पीएम मोदी के निर्देश पर देशभर में केन्द्रीय मंत्री जनआशीर्वाद यात्रा पर निकलेंगे। 212 लोकसभा क्षेत्रों में 19 हजार किलोमीटर से ज्यादा क्षेत्र में यह यात्राएं निकलेंगीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो