scriptGujarat: मोरबी में पहला कोरोना पॉजिटिव मामला आने पर 117 लोग होम क्वारन्टाइन | Gujarat, Morbi, Corona positive case, home quarntine | Patrika News

Gujarat: मोरबी में पहला कोरोना पॉजिटिव मामला आने पर 117 लोग होम क्वारन्टाइन

locationअहमदाबादPublished: Apr 07, 2020 02:23:05 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat, Morbi, Corona positive case, home quarntine

Gujarat:  मोरबी में पहला कोरोना पॉजिटिव मामला आने पर 117 लोग होम क्वारन्टाइन

Gujarat: मोरबी में पहला कोरोना पॉजिटिव मामला आने पर 117 लोग होम क्वारन्टाइन

राजकोट. मोरबी में कोरोना का पहला पॉजिटिव मामला रविवार को सामने आए। इसके बाद कोरोना पॉजिटिव मरीज के शहर में उमा टाउनशिप के पास स्थित गीतांजलि अपार्टमेंट और इसके पास वैभव परिसर को होम क्वारन्टाइन किया गया है। इनमें 117 लोगों को होम क्वारन्टाइन किया गया है।
इन दो अपार्टमेंट को होम क्वारन्टाइन करने के बाद यहां पर लोगों की स्वास्थ्य जांच शुरू कर दी गई है। इसके अलावा अन्य 40 अपार्टमेंट के लोगों को भी सतर्कता के रूप में स्वास्थ्य जांच की जाएगी। वहीं मरीज की पत्नी को आईसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया है। इसके नमूने जामनगर स्थित लेबोरेटरी में जांच के लिए भेजे गए हैं। उधर मरीज को राजकोट के पीडीयू सिविल अस्पताल में दाखिल किया गया है। यह लोकल ट्रांसमिशन का मामला है।
मोरबी में कोरोना का पहला पॉजिटिव मामला सामने आने के बाद जिला कलक्टर जे बी पटेल और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जे एम कतीरा की बैठक हुई। इस बैठक में मोरबी में कोरोना के पहले पॉजिटिव मामले के बाद नियंत्रण को लेकर उपाय सुझाए गए।

ट्रेंडिंग वीडियो