scriptGujarat: समर्थन मूल्य से कम दाम पर गेहूँ लेने को लेकर किसानों- व्यापारियों के बीच हंगामा | Gujarat, MSP, wheat, Farmers, Himmatngar | Patrika News

Gujarat: समर्थन मूल्य से कम दाम पर गेहूँ लेने को लेकर किसानों- व्यापारियों के बीच हंगामा

locationअहमदाबादPublished: Mar 27, 2021 01:09:47 am

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat, MSP, wheat, Farmers, Himmatngar

,

Holi: पलाश के फूलों से होली की अगवानी,Gujarat: समर्थन मूल्य से कम दाम पर गेहूँ लेने को लेकर किसानों- व्यापारियों के बीच हंगामा

हिम्मतनगर. साबरकांठा जिले के मुख्यालय हिम्मतनगर स्थित मार्केट यार्ड में गुरुवार को उस समय हंगामा देखने को मिला जब व्यापारियों की ओर से गेहूँ के समर्थन मूल्य से कम दाम पर बोली लगाना शुरू किया गया। इसके बाद किसानों ने इसका विरोध किया। इस पर किसानों व व्यापारियों के बीच हंगामा खड़ा हो गया। हालांकि अधिकारियों के हस्ताक्षेप के बाद गेहूँ की नीलामी शुरू हुई।
मामला यह हुआ कि हर रोज की तरह गुरुवार सुबह से हिम्मनतगर तहसील के नवा, जामला, चांदरणी, आगियोल सहित कई गांवों से को भी किसान मार्केट यार्ड में अपना गेहूं बेचने के लिए पहुंचे। इसके बाद व्यापारियों की ओर से समर्थन मूल्य से कम दाम पर गेहूं खरीदने का भाव तय किया तो किसानों ने इसका विरोध किया। विरोध इतना बढ़ा कि स्थानीय पुलिस के साथ अधिकारियों को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा। इसके अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। इसके बाद गेहूं की नीलामी आरंभ की गई। मंडी में गेहूं का भाव 20 किलोग्राम का न्यूनतम भाव 395 रुपए निर्धारित किया गया है, जबकि व्यापारियों ने 350 रुपए में नीलामी आरंभ की। वहीं कुछ किसानों ने व्यापारियों पर आरोप लगाया कि ये बाजार से गेहूँ खरीद रहें, इसलिए कम दाम पर बोली लगाई जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो