scriptGujarat: गुजरात के मनपा चुनावों में फिर लहराया भगवा, भाजपा: 6 कांग्रेस 0 | Gujarat, Municipal corporation elections, BJP, Congress | Patrika News

Gujarat: गुजरात के मनपा चुनावों में फिर लहराया भगवा, भाजपा: 6 कांग्रेस 0

locationअहमदाबादPublished: Feb 24, 2021 01:05:30 am

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat, Municipal corporation elections, BJP, Congress

Gujarat: गुजरात के मनपा चुनावों में फिर लहराया भगवा, भाजपा: 6 कांग्रेस 0

Gujarat: गुजरात के मनपा चुनावों में फिर लहराया भगवा, भाजपा: 6 कांग्रेस 0

अहमदाबाद. गुजरात में छह महानगरपालिकाओं के चुनावों में भाजपा को भव्य जीत मिली है। वहीं कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। इस तरह एक बार फिर बार केसरिया लहराकर भाजपा ने इन सभी महानगरपालिकाओं-अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, जामनगर व भावनगर – पर कब्जा बरकरार रखा है। इस तरह इन महानगरों में पार्टी ने अपनी मजबूत पकड़ को बनाने में कामयाब रही है। इतना ही नहीं, पार्टी को हरेक स्थलों पर तीन चौथाई बहुमत प्राप्त हुआ है। साथ ही, 2015 के चुनावों की तुलना में भाजपा को भारी जीत हासिल हुई है। इस तरह शहरी मतदाताओं ने पार्टी में अपना विश्वास कायम रखा है। भाजपा अहमदाबाद व सूरत में 2005 से सत्ता में है वहीं अन्य चार महानगरों में पार्टी 1995 से सत्ता पर काबिज है।
मंगलवार सुबह हुई मतगणना के रूझानों में ही भाजपा को बढ़त मिलनी शुरु हो गई थी। दोपहर होते होते तस्वीर पूरी साफ हो गई। इन चुनावों में जीत से मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल का कद और बढ़ गया है। यह जीत अगले वर्ष विधानसभा चुनावों के लिए अहम मानी जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो