scriptGujarat Election 2022: गुजरात में अब परिवर्तन की जरूरत: मनीष तिवारी | Patrika News

Gujarat Election 2022: गुजरात में अब परिवर्तन की जरूरत: मनीष तिवारी

locationअहमदाबादPublished: Nov 23, 2022 10:12:48 pm

Submitted by:

Omprakash Sharma

कहा, जनता को अहंकार तोडऩे की जरूरत

Gujarat Election 2022: गुजरात में अब परिवर्तन की जरूरत: मनीष तिवारी

Gujarat Election 2022: गुजरात में अब परिवर्तन की जरूरत: मनीष तिवारी

अहमदाबाद. पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि मोरबी ब्रिज दुर्घटना मामले में टिकट चेकर, सुरक्षा कर्मी और नटबोल्ट फिट करने वाले कुछ लोगों को पकडा गया है। ऐसा लग रहा है कि इस मामले में लिप्त पूंजीपतियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। यह अज्ञानता और अहंकार का मिश्रण है।
गुजरात विधानसभा चुनाव के सिलसिले में प्रचार के लिए आए पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। जिसमें कहा कि अहंकारी सरकार यह मानती है कि कुछ भी करने के बावजूद उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। अब समय आ गया है कि जनता इस अहंकार को तोड़े। कांग्रेस नेता ने कहा कि गुजरात में लगातार कर्ज बढ़ रहा है और यहां बेरोजगारी की दर भी तेजी से बढ़ी है। उनके अनुसार राज्य में 20 से 24 वर्ष के युवा वर्ग की बेरोजगारी की दर 12.50 फीसदी है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि गुजरात में ढाई दशक से विकास की बातें नहीं की जा रही हैं। मात्र मुद्दों से भटकाने वाली बात की जाती है जिसमें भाजपा ने माने पीएचडी की है। उन्होंने कहा कि गुजरात में अब परिवर्तन की जरूरत है और जनता भी यही चाहती है। उन्होंने कांग्रेस को मौका देने के लिए अनुरोध किया।
महंगाई पर बरसे
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तिवारी ने महंगाई के मुद्दे पर भी भाजपा को आड़े हाथों लिया। उनके अनुसार पिछले आठ वर्ष में गरीब और अमीर लोगों के बीच असमानता काफी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार में 27 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाया गया था, लेकिन 2021 की रिपोर्ट बताती है कि 23 करोड़ लोग गरीबी की रेखा से नीचे आ गए हैं। सिर्फ एक फीसदी लोगों के पास 77 फीसदी संपत्ति है। 2021-22 में देश के अरबपतियों की संख्या 102 से बढकऱ 142 हो गई। इनके पास 57.3 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति है। जबकि 70 करोड़ (50 फीसदी आबादी) के पास मात्र छह फीसदी संसाधन हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो