script

Gujarat: नए सीएम के पदभार संभालते ही मुख्यमंत्री कार्यालय में भारी बदलाव

locationअहमदाबादPublished: Sep 15, 2021 10:21:03 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat, New CM Bhupendra Patel, CMO, Gandhinagar

Gujarat: नए सीएम के पदभार संभालते ही मुख्यमंत्री कार्यालय में भारी बदलाव

Gujarat: नए सीएम के पदभार संभालते ही मुख्यमंत्री कार्यालय में भारी बदलाव

गांधीनगर/अहमदाबाद. गुजरात में नए मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के के कार्यभार संभालते ही मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में भारी बदलाव किए गए हैं। वित्त विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) पंकज जोशी अब मुख्यमंत्री के नए एसीएस बनाए गए हैं। वे अब तक इस पद पर रहे मनोज कुमार दास की जगह लेंगे।
गुजरात मैरिटाइम बोर्ड की उपाध्यक्ष व मुख्य कार्यकारी अधिकारी अवंतिका सिंह औलख को सीएम का नया सचिव नियुक्त किया गया है। वे इस पद पर अब तक रहे अश्वनी कुमार की जगह लेंगी।
इसके साथ ही भरूच कलक्टर ड़ॉ एम डी मोडिया और अहमदाबाद महानगपालिका के उपायुक्त एन एन दवे को मुख्यमंत्री का नया विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) बनाया गया है। वहीं इस पद पर रहे के. एन. शाह और डी एच शाह का तबादला कर दिया है। दास के बंदरगाह व परिवहन विभाग के एसीएस भी हैं। हालांकि इन अधिकारियों को नए पद की घोषणा नहीं की गई है।

ट्रेंडिंग वीडियो