अहमदाबाद

Gujarat: पाटिल ने प्रधानमंत्री मोदी, शाह सहित सभी का आभार माना

Gujarat, New state BJP president, C R Patil, PM Modi, Amit shah

अहमदाबादJul 22, 2020 / 12:57 am

Uday Kumar Patel

Gujarat: पाटिल ने प्रधानमंत्री मोदी, शाह सहित सभी का आभार माना

अहमदाबाद. सी आर पाटिल ने गुजरात प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष के रूप में मंगलवार को अपना पद्भार संभाला। प्रदेश के पार्टी मुख्यालय कमलम में पदभार ग्रहण करने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का आभार माना।
इसके साथ ही उन्होंने संगठन महामंत्री वी. सतीश, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघाणी, राज्य सरकार के सभी मंत्रीगण, विधायकों, सांसदों, प्रदेश पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का भी आभार माना।
लोगों की मानसिकता पर असर वाले बयान

अंग्रेजी लेखक की एक किताब का जिक्र करते हुए पाटिल ने कहा कि इस किताब में 197 मुद्दे हैं जिस आधार पर किसी भी स्थायी सरकार को अहिंसक तरीके से हटाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का बयान देखें। इनसे कई लोगों की मानसिकता पर असर पड़ता है।
यदि सीएए के विरोध को लेकर शाहीनबाग में आंदोलनकारी रास्ता ब्लॉक करते हैं तो लोग प्रदर्शनकारियों के खिलाफ शिकायत करने की बजाय सरकार की शिकायत करते हैं कि क्यों नहीं प्रदर्शनकारियोंं को हटा दिया जाना चाहिए। इस किताब में सरकार को उखाड़ फेंकने के 197 मुद्दे हैं लेकिन यदि हम इसका उल्टा करेंगे तो कोई भी सररकार को नहीं हिला सकता। पाटिल ने कांग्रेस-राहुल गांधी पर निशना भी साधा। उन्होंने कहा कि गुजरात में कांग्रेस 25-26 वर्ष से सत्ता पाने में सक्षम नहीं हो रही है।
अब गुजरात के भाजपा संगठन की चर्चा होनी चाहिए

उन्होंने गुजरात सरकार के मॉडल की चर्चा पूरे देश में होती है, गुजरात के मॉडल के आधार पर पार्टी ने दो-दो बार लोकसभा चुनाव जीता। इसी तरह गुजरात के भाजपा संगठन की चर्चा भी होनी चाहिए। गुजरात भाजपा को वे मॉडल ऑर्गेनाइजेशन बनाने के लिए इन्नोवेशन के साथ-साथ तकनीक का उपयोग करना चाहेंगे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.