script

Gujarat: आखिरकार गुजरात कांग्रेस को मिला प्रभारी,  डॉ. रघु शर्मा को सौंपी जिम्मेदारी…??

locationअहमदाबादPublished: Oct 08, 2021 09:26:07 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

Gujarat news, congress, incharge, Chief minister, gujarat assembly; राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी हैं डॉ रघु शर्मा

Gujarat: आखिरकार गुजरात कांग्रेस को मिला प्रभारी,  डॉ. रघु शर्मा को सौंपी जिम्मेदारी...??

Gujarat: आखिरकार गुजरात कांग्रेस को मिला प्रभारी,  डॉ. रघु शर्मा को सौंपी जिम्मेदारी…??

गांधीनगर. आखिरकार गुजरात कांग्रेस को पांच माह बाद प्रभारी मिल गया। राजस्थान सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्माको यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पूर्व गुजरात कांग्रेस के प्रभारी रहे राजीव सातव की मई माह में कोरोना से मृत्यु के बाद यह पद खाली है। यह संभावना जताई जा रही है कि गुजरात में जो भी कांग्रेस का प्रभारी होगा वह राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का करीबी होगा। डॉ. रघु शर्मा भी गहलोत के करीबी बताए जाते हैं।
गुजरात में वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में अशोक गहलोत ही कांग्रेस के प्रभारी थे। उस समय कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया था। देखा जाए तो गुजरात में कांग्रेस करीब ढाई दशक से सत्ता से दूर है। ऐसे में गुजरात में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जोश भरना डॉ. शर्मा पर जिम्मेदारी होगी। गुजरात में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को मजबूत करने की जिम्मेदारी नए प्रभारी पर होगी।
वहीं गुजरात में महानगरपालिका और स्थानीय चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष परेश धानाणी ने हार की जिम्मेदारी इस्तीफा दिया था, लेकिन अब तक अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष की भी जिम्मेदारी किसी को नहीं सौंपी गई।
राजस्थान का जलवा

गुजरात में राजस्थान के नेताओं को जलवा नजर आ रहा है। जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) – गुजरात के प्रभारी जिम्मेदारी भूपेन्द्र यादव के पास है। वहीं डॉ. रघु शर्मा भी राजस्थान से ही है। इससे पहले भी विधानसभा चुनाव में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को गुजरात कांग्रेस के प्रभारी बनाया गया था। वहीं भाजपा- गुजरात से ओम माथुर प्रभारी रह चुके हैं। इस बार भी ऐसा संयोग बना है, जहां भाजपा और कांग्रेस दोनों प्रमुख राजनीतिक दलोंके प्रभारी राजस्थान से ताल्लुक रखते है।

ट्रेंडिंग वीडियो