अहमदाबाद

पत्नी की हत्या के आरोपी को 18 वर्ष बाद पकड़ा

नरोडा में दो महिलाओं की हत्या का आरोप है उनके ही पतियों पर

अहमदाबादOct 16, 2019 / 10:38 pm

Omprakash Sharma

पत्नी की हत्या के आरोपी को 18 वर्ष बाद पकड़ा,पत्नी की हत्या के आरोपी को 18 वर्ष बाद पकड़ा,पत्नी की हत्या के आरोपी को 18 वर्ष बाद पकड़ा

अहमदाबाद. शहर क्राइम ब्रांच ने १८ वर्ष बाद अखिर उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया जिस पर पत्नी की हत्या का आरोप है। वर्ष २००१ में एक फ्लैट में रह रहीं दो महिलाओं का शव बरामद किया गया था। इस आरोप में पहले ही एक मृतक महिला के पति को गिरफ्तार किया था और अब दूसरी मृतका के पति को मध्यप्रदेश के इटारसी रेलवे स्ेटशन से गिरफ्तार किया है।
अहमदाबाद शहर क्राइम ब्रांच की टीम ने मध्यप्रदेश स्थित इटारसी रेलवे स्टेशन पर नजर रखकर ४७ वर्षीय आरोपी को पिछले दिनों गिरफ्तार कर लिया। जिसे अहमदाबाद लाया गया है। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया है कि वह नरोडा स्थित एक प्लैट में अपनी पत्नी, बच्चे और परिवार के काका और काकी के साथ रहता था। वर्ष २००१ में उसने अपने काका के साथ मिलकर काकी और अपनी पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों (काका-भतीजे) फरार हो गए थे। इस संबंध में दर्ज शिकायत के बाद काका को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि ४७ वर्षीय इस शख्स को अठारह वर्ष बाद गिरफ्तार किया जा सका है। अहमदाबाद लाए गए इस आरोपी ने कई कबूलात भी की है।
इसलिए रची थी पत्नियों की हत्या की साजिश
आरोपी ने कबूल किया है पत्नी के चरित्र पर संदेह था। साथ ही काका को भी अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। इसलिए दोनों जनों ने नरोडा स्थित एक ही फ्लैट में रहने का निर्णय किया था। इसके बावजूद दोनों महिलाओं के चरित्र पर संदेह बना रहा। जिसके बाद दोनों की हत्या का निर्णय किया। हीरा घिसने का काम करने वाले काका-भतीजे ने वर्ष २००१ में दीपावली की दूसरी रात दोनों महिलाओं (अपनी-अपनी पत्नियों ) की गला घोंट कर हत्या कर दी और फरार हो गए। ये दोनों आरोपी मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र मूल के बताए गए हैं।

Home / Ahmedabad / पत्नी की हत्या के आरोपी को 18 वर्ष बाद पकड़ा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.