scriptGujarat: नितिन पटेल ने कहा, वे बिल्कुल नाराज नहीं हैं और न तो भविष्य में नाराज रहेंगे | Gujarat, Nitin Patel, former deputy Chief minister, new govt | Patrika News

Gujarat: नितिन पटेल ने कहा, वे बिल्कुल नाराज नहीं हैं और न तो भविष्य में नाराज रहेंगे

locationअहमदाबादPublished: Sep 16, 2021 10:49:14 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat, Nitin Patel, former deputy Chief minister, new govt

Gujarat:  नितिन पटेल ने कहा, वे बिल्कुल नाराज नहीं हैं और न तो भविष्य में नाराज रहेंगे

Gujarat: नितिन पटेल ने कहा, वे बिल्कुल नाराज नहीं हैं और न तो भविष्य में नाराज रहेंगे

गांधीनगर. गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के नए मंत्रिमंडल के शपथ समारोह कार्यक्रम में पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल भी शामिल हुए। नाराजगी की खबरों के बीच उन्होंने शपथग्रहण के बाद मीडिया के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि कहा कि नए मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने से वे बिल्कुल नाराज नहीं हैं और न तो भविष्य में नाराज रहेंगे।
लगातार 7 बार बजट पेश करने वाले पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि पार्टी ने जो बदलाव किया है वह भारत में पहली बार देखने को मिला है। वे पार्टी के इस निर्णय से सहमत हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुख्यमंत्री समेत मंत्रिमंडल को ही बदल दिया है जो कुछ न कुछ सोचकर ही किया होगा। उन्होंने कहा कि वे फिलहाल महेसाणा के विधायक हैं। मंत्रिमंडल में वे भले ही न रहें लेकिन जनता के हृदय में जरूर रहेंगे। नितिन पटेल 2016 में भी मुख्यमंत्री पद पर आरूढ़ होते-होते रह गए थे। इस बार भी उन्हें नए मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिल सका।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो