Gujarat: गुजरात से केशू भाई पटेल को मरणोपरांत पद्म भूषण, कनोडिया बंधु को पद्मश्री
Gujarat, Padma awards, Keshu bhai patel, Kanodia brothers

अहमदाबाद. गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गुजरात से 6 विशिष्ट जनों को पद्म पुरस्कार की घोषणा की गई है। इनमें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री केशूभाई पटेल को पद्म भूषण तथा दिवंगत अभिनेता महेश कनोडिया व गायक-संगीतकार नरेश कनोडिया को पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं। फादर वॉलेस को भी पद्म श्री ने नवाजे जाने की घोषणा की गई। उनका निधन कुछ ही दिनों पहले हुआ था। इस तरह राज्य से 4 जनों को मरणोपरांत यह पुरस्कार मिला है। केशूभाई को जन सेवा, कनोडिया बंधु को कला तथा साहित्य व शिक्षा के क्षेत्र में फादर वॉलेस को पद्म पुरस्कार की घोषणा की गई।
साहित्य व शिक्षा के लिए जाने माने लोक गायक दादू दान गढ़वी और वरिष्ठ साहित्यकार चंद्रकांत मेहता को पद्मश्री देने की घोषणा हुई है। केशू भाई पटेल का गत वर्ष अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। उन्हें गुजरात भाजपा का भीष्म पितामह कहा जाता था। गुजरात भाजपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल ‘केशू बापा’ दो बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे।
नरेश कनोडिया को गुजराती सिनेमा का सुपर स्टार माना जाता है। वे विधायक भी रहे थे। कोरोना काल के दौरान गत वर्ष अक्टूबर महीने में ही 77 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया था। उनसे दो दिन पहले ही उनके संगीतकार भाई महेश कनोडिया का निधन हुआ था।
अब पाइए अपने शहर ( Ahmedabad News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज