scriptGujarat: पाकिस्तान ने पकड़े 56 भारतीय मछुआरे, 10 बोट भी जप्त | Gujarat, Pakistan, Indian fisherman, boat | Patrika News

Gujarat: पाकिस्तान ने पकड़े 56 भारतीय मछुआरे, 10 बोट भी जप्त

locationअहमदाबादPublished: Sep 18, 2020 11:12:49 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat, Pakistan, Indian fisherman, boat

अहमदाबाद. पाकिस्तान ने गुजरात से सटे अंतरराष्ट्रीय समुद्री जल सीमा को कथित रूप से पार करने पर 56 भारतीय मछुआरे पकड़े। ये मछुआरे 10 बोट पर सवार थे। पाकिस्तानी मैरिटाइम सिक्युरिटी एजेंसी (पीएमएसए) ने ये बोट भी जप्त कर लिए हैं। बोट गुजरात के पोरबंदर व वेरावल के बताए जाते हैं। इन सभी मछुआरों को कराची ले जाया गया है।
अक्सर गुजरात के मछुआरे मछली पकडऩे की लालच में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) को पार करते हुए पाकिस्तान की सीमा में पहुंच जाते हैं।
कोरोना काल में यह पहली बार ऐसा सामने आया है जब पाकिस्तान की ओर से भारतीय मछुआरों को पकड़ा गया है। इससे पहले गत फरवरी माह में पाक ने 3 बोट के साथ 17 भारतीय मछुआरों का अपहरण किया था। तब एक सप्ताह में यह अपहरण की तीसरी घटना थी।
इससे पहले जनवरी माह में राज्य सरकार ने कहा था कि पाकिस्तान के कब्जे में गुजरात के मछुआरों को जल्द वापस लाने का प्रयास किया जाएगा। गुजरात का समुद्री तट पाकिस्तान से जुड़ा है। इसलिए यह इलाका ज्यादा संवेदनशील है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो