scriptGujarat: गुजरात के सीएम रुपाणी ने पाकिस्तान के राजनीतिक नक्शे को लेकर दी कड़ी प्रतिक्रिया, पाक अपने दुष्ट इरादों में कभी सफल नहीं होगा | Gujarat, pakistan political map, Junagarh, CM Vijay Rupani | Patrika News

Gujarat: गुजरात के सीएम रुपाणी ने पाकिस्तान के राजनीतिक नक्शे को लेकर दी कड़ी प्रतिक्रिया, पाक अपने दुष्ट इरादों में कभी सफल नहीं होगा

locationअहमदाबादPublished: Aug 05, 2020 12:21:32 am

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat, pakistan political map, Junagarh, CM Vijay Rupani

Gujarat: गुजरात के सीएम रुपाणी ने पाकिस्तान के राजनीतिक नक्शे को लेकर दी कड़ी प्रतिक्रिया, पाक अपने दुष्ट इरादों में कभी सफल नहीं होगा

Gujarat: गुजरात के सीएम रुपाणी ने पाकिस्तान के राजनीतिक नक्शे को लेकर दी कड़ी प्रतिक्रिया, पाक अपने दुष्ट इरादों में कभी सफल नहीं होगा

अहमदाबाद. गुजरात के मुख्य मंत्री विजय रुपाणी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की ओर से रिलीज किया गए कथित राजनीतिक नक्शे को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि इससे पता चलता है कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री किस कदर वास्तविकता से दूर हैं। पाकिस्तान भारत की एकता और अखंडता को अनदेखी को लेकर अपने दुष्ट इरादों में कभी सफल नहीं होगा। पाकिस्तान की ओर से ये एक्शन निरर्थक है।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की ओर से जारी राजनीतिक नक्शे में भारत के कश्मीर के साथ साथ गुजरात के जूनागढ़ और मानावदर को पाकिस्तान के हिस्से में दिखाया है।

इसके अलावा पाकिस्तान ने विवादित सर क्रीक को भी पाकिस्तानी हिस्से में बताया है। जूनागढ़ व माणावदर आजादी के पहले देशी रियासतों में शामिल थे। सरदार पटेल के अथक प्रयास के चलते जूनागढ़ रियासत के लोगों ने भारत का हिस्सा रहना पसंद किया।
पाकिस्तान की ओर से जम्मू कश्मीर के साथ-साथ लद्दाख को अपने हिस्से में दिखाना नया नहीं है लेकिन गुजरात में स्थित जूनागढ़ और माणावदर के साथ सर क्रीक को दिखाना हास्यास्पद है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो