scriptGujarat: पाटण जिले में आज से लॉकडाउन लगाने का फैसला | Gujarat, Patan, Lockdown, Corona cases | Patrika News

Gujarat: पाटण जिले में आज से लॉकडाउन लगाने का फैसला

locationअहमदाबादPublished: Apr 20, 2021 01:10:31 am

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat, Patan, Lockdown, Corona cases

Gujarat: पाटण जिले में आज से लॉकडाउन लगाने का फैसला

Gujarat: पाटण जिले में आज से लॉकडाउन लगाने का फैसला

पाटण. शहर सहित पूरे जिले में तेजी से बढ़ ही कोरोना महामारी को रोकने के लिए जिले के समस्त व्यापारी एसोसिएशन और जिला प्रशासन की संकलन समिति में मंगलवार से एक सप्ताह के लिए स्वैच्छिक या स्वयंभू लॉकडाउन लगाने की घोषणा की गई। इसकी जानकारी मिलते ही शहरवासी खरीदी के लिए बाजारों में उमड़ पड़े। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग का भी कोई ध्यान नहीं रखा गया।
पाटण शहर सहित पूरे जिले की अन्य सामाजिक संस्थाओं की बैठक हुई। इसमें जिला पुलिस अधीक्षक एवं जिला विकास अधिकारी और जिला व्यापारी एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे। इसमें कोरोना महामारी को पूरी तरह से रोकने को लेकर चर्चा हुई। बताया गया कि कोरोना का यह दूसरा चरण काफी खतरनाक है। इसकी चेन तोडऩे के लिए जिले में करीब एक सप्ताह तक लॉकडाउन लगाना आवश्यक है। फैसले की जानकारी मिलते ही शहर के अलावा आसपास के ग्रामीण भी बाजारों में खरीदी के लिए उमड़ पड़े।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो