scriptGujarat: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन पर गुजरात में कई कार्यक्रम | Gujarat, PM Narendra Modi, Birthday, Program | Patrika News

Gujarat: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन पर गुजरात में कई कार्यक्रम

locationअहमदाबादPublished: Sep 17, 2021 10:48:34 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat, PM Narendra Modi, Birthday, Program

Gujarat: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन पर गुजरात में कई कार्यक्रम

Gujarat: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन पर गुजरात में कई कार्यक्रम

गांधीनगर/अहमदाबाद/प्रभास पाटण. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन पर शुक्रवार को गुजरात भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने शुक्रवार को अहमदाबाद के लाल बहादुर शास्त्री तालाब के किनारे नरेन्द्र मोदी वन के तहत 71 हजार पौधरोपण का आरंभ किया। यहां पर नरेन्द्र मोदी वन बनेगा जिसे मियावाकी पद्धति से विकसित किया जाएगा।।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ये 71 हजार पौधे शहर के ग्रीन कवर क्षेत्रों को बढ़ाने में मददगार बनेंगे। इसे मियावाकी पद्धति से विकसित किया जाएगा। गुजरात में मुख्यमंत्री के तौर पर नरेन्द्र मोदी ने वन महोत्सव को जन-भागीदारी से जन महोत्सव बनाकर राशि वन, नक्षत्र वन समेत राज्य के विभिनन क्षेत्रों पर 21 वनों का निर्माण किया है।
इस अवसर पर अहमदाबाद में मुख्यमंत्री पटेल व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की उपस्थिति में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की 25 हजार पॉलिसी का वितरण किया गया।
गांधीनगर के कोबा स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया।
उधर मेहसाणा में प्रधानमंत्री मोदी के 71 फिट की प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल ने इसका अनावरण किया। वहीं प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर शुक्रवार को सोमनाथ मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। प्रधानमंत्री सोमनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष भी हैं। सोमनाथ ट्रस्ट के यात्री सुविधा केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी के तैयार किए गए चित्रों की प्रदर्शनी आरंभ हुई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो