अहमदाबाद

Gujarat: मोदी ने कहा, अगर गिरनार रोप-वे कानूनी उलझनों में नहीं फंसा होता, तो लोगों को इसका लाभ बहुत पहले ही मिलने लग जाता

Gujarat, PM Narendra Modi, Girnar rope-way,

अहमदाबादOct 24, 2020 / 03:58 pm

Uday Kumar Patel

Gujarat: मोदी ने कहा, अगर गिरनार रोप-वे कानूनी उलझनों में नहीं फंसा होता, तो लोगों को इसका लाभ बहुत पहले ही मिलने लग जाता

अहमदाबाद. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के जूनागढ़ में विश्व के सबसे बड़े मंदिर रोप-वे गिरनार रोप-वे का लोकार्पण करते हुए कहा कि अगर गिरनार रोप-वे कानूनी उलझनों में नहीं फंसा होता, तो लोगों को इसका लाभ बहुत पहले ही मिलने लग जाता।
उन्होंने कहा कि हमें सोचना होगा कि जब लोगों को इतनी बड़ी सुविधा पहुंचाने वाली व्यवस्थाओं का निर्माण, इतने लंबे समय तक अटका रहेगा, तो लोगों का कितना नुकसान होता है। उल्लेखनीय है कि मोदी ने मुख्यमंत्री रहते हुए वर्ष 2007 में इस रोप वे का शिलान्यास किया था।

नई दिल्ली से वर्चुअल लोकार्पण करते हुए मोदी ने कहा कि अब यहां विश्व स्तरीय रोप-वे बनने से सबको सुविधा मिलेगी, दर्शन का अवसर मिलेगा। इस नई सुविधा के बाद यहां ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु आएंगे, ज्यादा पर्यटक आएंगे।
उन्होंने कहा कि गिरनार पर्वत पर मां अंबे का मंदिर है, भी गोरखनाथ शिखर, गुरु दत्तात्रेय का शिखर है और जैन मंदिर भी है। यहां की सीढय़िां चढक़र जो शिखर पर पहुंचता है, वो अद्भुत शक्ति और शांति का अनुभव करता है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.