scriptगुजरात सरकार ने पांच आईपीएस अधिकारियों को दी पदोन्नति, दो बने एडीजीपी | Gujarat police, IPS Officer, ADGP Promotion, IGP Promotion, | Patrika News

गुजरात सरकार ने पांच आईपीएस अधिकारियों को दी पदोन्नति, दो बने एडीजीपी

locationअहमदाबादPublished: Jan 17, 2022 10:41:18 pm

Gujarat police, IPS Officer, ADGP Promotion, IGP Promotion,
-गहलोत व खुर्शीद अहमद बने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक
 
 
 

गुजरात सरकार ने पांच आईपीएस अधिकारियों को दी पदोन्नति, दो बने एडीजीपी

गुजरात सरकार ने पांच आईपीएस अधिकारियों को दी पदोन्नति, दो बने एडीजीपी

अहमदाबाद. गुजरात सरकार ने सोमवार को राज्य के पांच आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति देने की घोषणा की है। इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। इसमें दो आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) के पद पर पदोन्नत किया गया है, जबकि तीन अधिकारी पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए हैं।
जिन दो आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) के पद पर पदोन्नत गया है उनमें सीआईडी क्राइम गांधीनगर के इंटेलीजेंस के आईजी अनुपम सिंह गहलोत और राजकोट के संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक एवं क्राइम) खुर्शीद अहमद शामिल हैं।
दोनों ही आईपीएस अधिकारी 1997 बैच के अधिकारी हैं। दोनों ही को एडीजीपी के पद पर पदोन्नत करने के बाद उनकी मौजूदा जगह पर ही उन्हें बरकरार रखा गया है। उनके पद को अपग्रेड कर दिया है। जिससे अब गहलोत को एडीजीपी सीआईडी (इंटेलीजेंस) और अहमद को स्पेशल पुलिस कमिश्नर (ट्रैफिक एंड क्राइम) के रूप में उनके मौजूदा जगह पर ही तैनात किया है।
तीन डीआईजी को आईजी पद पर पदोन्नति

अहमदाबाद. गुजरात सरकार ने राज्य के तीन आईपीएस अधिकारियों को डेप्युटी इंस्पेक्टर जनरल (डीआईजी) से पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के पद पर पदोन्नति दी है। तीनों ही 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
इनमें राजकोट रेंज के डीआईजी संदीप सिंह और अहमदाबाद शहर के सेक्टर-2 के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त गौतम परमार तथा गांधीनगर एमटी के डीआईजी डी एच परमार शामिल हैं। इन तीनों ही अधिकारियों को भी पदोन्नति देने के बाद उनकी मौजूदा जगह पर ही उन्हें बरकरार रखा है। उनके पद को अपग्रेड कर दिया है। संदीप सिंह को अब राजकोट रेंज आईजी, गौतम परमार को अहमदाबाद शहर के सेक्टर -दो जेसीपी और डीएच परमार को आईजी (एमटी) गांधीनगर के रूप में नियुक्ति दी गई है।
तीन आईपीएस को मिला सलेक्शन ग्रेड

अहमदाबाद. राज्य सरकार ने 2009 बैच के तीन आईपीएस अधिकारियों को सलेक्शन ग्रेड (13) प्रदान किया है।
इसका लाभ पाने वालों में अहमदाबाद ग्राम्य के पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सिंह यादव, सूरत जोन तीन की उपायुक्त विधि चौधरी और सीआईडी क्राइम गांधीनगर (इंटेलीजेंस) के पुलिस अधीक्षक विशाल कुमार वाघेला शामिल हैं। तीनों ही को सलेक्शन ग्रेड (13) का लाभ एक जनवरी 2022 से मिलेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो