scriptएलआरडी पेपर लीक मामला, दो और आरोपी गिरफ्तार | Gujarat police LRD Paper leak cse Two more accused arrested | Patrika News
अहमदाबाद

एलआरडी पेपर लीक मामला, दो और आरोपी गिरफ्तार

गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते ने पकड़ा

अहमदाबादMay 11, 2019 / 09:54 pm

nagendra singh rathore

ATS

एलआरडी पेपर लीक मामला, दो और आरोपी गिरफ्तार

अहमदाबाद. गुजरात पुलिस के लोक रक्षक दल (एलआरडी) भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए गांधीनगर की सेक्टर-7 पुलिस को सौंप दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में रोहित मलिक और सत्यवान मलिक शामिल हैं।
ये दोनों आरोपी पेपर लीक कांड के मुख्य आरोपी और कुछ दिन पहले गिरफ्तार किए गए विनोद चिकारा के साथ पेपर की चोरी करने के लिए कर्नाटक के उडूपी के मणिपाल स्थित प्रिंटिंग प्रेस गए थे। इन दोनों की मदद से विनोद ने एलआरडी भर्ती परीक्षा का पेपर चोरी किया था।
गुजरात पुलिस के एलआरडी भर्ती बोर्ड की ओर से ९७१३ पदों पर भर्ती के लिएगत वर्ष दो दिसम्बर को लिखित परीक्षा ली जानी थी। इसके लिए नौ लाख परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्रों पर भी पहुंच गए थे। इसी बीच पेपर लीक की बात सामने आई जिस कारण भर्ती परीक्षा रद्द कर दी गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो