script

Politics: भाजपा विधायक ने कहा, पार्टी से कोई नाराजगी नहीं

locationअहमदाबादPublished: Jun 22, 2020 11:23:35 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat, politics, BJP MLA, Govind Patel

Politics: भाजपा विधायक ने कहा, पार्टी से कोई नाराजगी नहीं

Politics: भाजपा विधायक ने कहा, पार्टी से कोई नाराजगी नहीं

राजकोट. राजकोट शहर दक्षिण से भाजपा विधायक गोविंद पटेल ने कहा कि पार्टी से कोई नाराजगी नहीं है। उनके पार्टी से नाराज होने की अफवाह फैलाई जा रही जो पूरी तरह अनुचित है। राज्यसभा के चुनाव से एक दिन पहले राजकोट के तीन विधायक एक साथ थे। वे मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से भी मिले थे। शुक्रवार को मतदान कर मुख्यमंत्री से मिले थे।
उन्होंने कहा कि उनका 50 वर्ष से सार्वजनिक जीवन पूरी तरह साफ-सुथरा है। उन पर कोई उंगली नहीं उठा सकता। पार्टी ने उन्हें काफी कुछ दिया है। तत्तकालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ दो वर्ष तक मंत्री के रूप में काम करने का अनुभव मिला। पटेल के मुताबिक उन्होंने कभी कोई पद नहीं मांगा। वे आज जो कुछ भी हैंं उसके लिए वे पार्टी के आभारी हैं। उनके बार में कौन अफवाह फैला रहा है उन्हेें पता नहीं है।
७१ वर्षीय गोविंद पटेल 2007, 2012 और 2017 में लगातार तीन बार विधायक चुने गए। वे राज्य सरकार में राज्य मंत्री भी रह चुके हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो