scriptGujarat : नड्डा ने कहा, धर्म के बगैर विवेकहीन है राजनीति | Gujarat, Politics, Religion, J P Nadda, BJP, | Patrika News

Gujarat : नड्डा ने कहा, धर्म के बगैर विवेकहीन है राजनीति

locationअहमदाबादPublished: Jan 03, 2020 09:44:23 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat, Politics, Religion, J P Nadda, BJP, Vadodara

Gujarat धर्म के बगैर विवेकहीन है राजनीति: नड्डा

Gujarat धर्म के बगैर विवेकहीन है राजनीति: नड्डा

वडोदरा/अहमदाबाद. भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि राजनीति धर्म के बगैर विवेक हीन है। उसका कोई अर्थ नहीं है। हरि धाम सोखड़ा की ओर से आयोजित आत्मीय युवा महोत्सव में शुक्रवार को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कई लोग यह सवाल खड़ा करते हैं कि राजनीति का धर्म से क्या संबंध हैं। राजनीति हमेशा धर्म के साथ जुड़ी है। धर्म का मतलब कोड ऑफ कंडन्ट। धर्म का मतलब क्या करना है और क्या नहीं करना है। क्या अनुचित है और क्या उचित है। धर्म की सबसे बड़ी आवश्यकता राजनीति में है।
नड्डा ने कहा कि उन्हें इस महोत्सव में आकर काफी कुछ सीखने को मिला। युवा ऊर्जा के स्त्रोत होते हैं। युवाओं का दर्शन करना प्रेरणादायी है। समुदाय आगे बढ़े तो देश आगे बढ़ेगा। आत्मीय युवा महोत्सव का संदेश आप नहीं, हम हैं। आत्मीयता शिक्षा प्रणाली में है।
उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि बाहर के बदले अपने अंदर में विश्वास करें। जो आत्मा को शांति देता है वही सबसे प्रामाणिक है।
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतू वाघाणी, संगठन महामंंत्री भीखू दलसाणिया, राज्य मंत्री योगेश पटेल, काकू भगत, स्थानीय सांसद मितेश पटेल सहित कई संत व युवा उपस्थित थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो