अहमदाबाद

Gujarat Rain: वडोदरा शहर में बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट, सौराष्ट्र में भी बारिश

Gujarat, rain, vadodara, flood, Saurashtra,

अहमदाबादAug 14, 2020 / 11:27 pm

Uday Kumar Patel

Gujarat Rain: वडोदरा शहर में बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट, सौराष्ट्र में भी बारिश

अहमदाबाद/आणंद/वडोदरा/राजकोट. गुजरात में पिछले दो दिनों से मानसून ने फिर जोर पकड़ा है। राज्य के वडोदरा शहर में निरंतर बारिश जारी होने के चलते बाढ़ से हालात हो गए हैं। शहर के निचले क्षेत्रों मेें बारिश का एक-डेढ़ फीट पानी भर गया है। सोसायटियों में वाहन चालकों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शहर के बीच से निकल रही विश्वामित्री नदी का जलस्तर 16 फीट को पार कर गया है। आजवा बांध का जलस्तर 200 फीट को पार कर गया है। आगामी तीन दिनों में वडोदरा में भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। इस कारण बाढ़ का संकट गहरा गया है।
उधर सौराष्ट्र में भी चहुंऔर बारिश जारी है। अमरेली जिले की बाबरा तहसील के दरेड में एक घंटे के दौरान दो इंच बारिश से सड़कों पर तालाब सी स्थिति हो गई। राजकोट, गिर सोमनाथ, अमरेली और भावनगर में बारिश हुई। गिर के जंगल में स्थित शिंगोडा बांध में पानी की भरपूर आवक से डेम ओवरफ्लो हो गया।
19 तक भारी बारिश संभव

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई है। 19 अगस्त तक राज्य के सभी इलाकों में भारी से अति बारिश की चेतावनी भी दी गई है।शनिवार को दक्षिण गुजरात, सौराष्ट्र के कुछ हिस्सों और गुजरात क्षेत्र में भारी बारिश हो सकती है। यही स्थिति अगले पांच दिनों तक रहने की संभावना है।

Home / Ahmedabad / Gujarat Rain: वडोदरा शहर में बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट, सौराष्ट्र में भी बारिश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.