scriptGujarat: राजकोट का हॉटस्पॉट जंगलेश्वर इलाका कलस्टर क्वारन्टाइन | Gujarat, Rajkot, Cluster Quarantine, Jungleshwar area, Corona virus | Patrika News

Gujarat: राजकोट का हॉटस्पॉट जंगलेश्वर इलाका कलस्टर क्वारन्टाइन

locationअहमदाबादPublished: Apr 09, 2020 10:44:19 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat, Rajkot, Cluster Quarantine, Jungleshwar area, Corona virus

Gujarat: राजकोट का हॉटस्पॉट जंगलेश्वर इलाका कलस्टर क्वारन्टाइन

Gujarat: राजकोट का हॉटस्पॉट जंगलेश्वर इलाका कलस्टर क्वारन्टाइन

राजकोट. शहर के कोरोना ग्रस्त जंगलेश्वर इलाके को हॉटस्पॉट मानते हुए इस पूरे इलाके को कलस्टर क्वारन्टाइन कर दिया गया है। इसी इलाके से राजकोट शहर में कोरोना का सबसे पहला मामला सामने आया था। इसी इलाके से एक और मरीज को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। अब इस इलाके के हजारों परिवारों को कलस्टर क्वारन्टाइन कर दिया गया है।
महानगरपालिका आयुक्त उदित अग्रवाल ने बताया कि राजकोट में सबसे पहले जंगलेश्वर इलाके में पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज पाया गया था। तभी से प्रशासन की इस इलाके पर नजर थी। इसके बाद गत मंगलवार को एक और पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद इसे इलाके को हॉट स्पाटॅ मानते हुए इसे क्वारन्टाइन करने का निर्णय लिया गया।
घर-घर कोरोना के शंकास्पद मरीजों की खोजबीन, सर्वे

इस पूरे इलाके को क्वारन्टाइन करने के बाद बुधवार से कोरोना के शंकास्पद मरीजों की खोजबीन आरंभ कर दी गई। पूरे दिन में जहां 100 लोगों की जांच की गई वहीं गुरुवार दोपहर तक 60 और लोगों की जांच की गई। इस इलाके में ज्यादा से ज्यादा शंकास्पद लोगों की जांच पर फोकस किया गया है। कोई भी इस इलाके में अपने घर से नहीं निकलने को लेकर चारों तरफ से पतरे लगाकर इसे सील कर दिया गया है। इस इलाके में नियंत्रण के लिए 27 से ज्यादा पुलिस का काफिला तैनात कर दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो