scriptGujarat: इस्तीफा देने वाले सीएम में रूपाणी सबसे ज्यादा लोकप्रिय, जानिए, कैसे? | Gujarat, Resign, Ex CM Vijay Rupani, popular, social media | Patrika News
अहमदाबाद

Gujarat: इस्तीफा देने वाले सीएम में रूपाणी सबसे ज्यादा लोकप्रिय, जानिए, कैसे?

Gujarat, Resign, Ex CM Vijay Rupani, popular, social media

अहमदाबादSep 25, 2021 / 10:03 pm

Uday Kumar Patel

Gujarat,social media, popular, CM Vjiay Rupani

Gujarat: इस्तीफा देने वाले सीएम में रूपाणी सबसे ज्यादा लोकप्रिय, जानिए, कैसे?,Gujarat: इस्तीफा देने वाले सीएम में रूपाणी सबसे ज्यादा लोकप्रिय, जानिए, कैसे?

अहमदाबाद. पिछले तीन महीने में देश के चार राज्यों में पांच मुख्यमंत्रियों ने इस्तीफा दिया। इनमें उत्तराखंड, कर्नाटक, गुजरात और पंजाब के मुख्यमंत्री शामिल हैं। हालांकि इन इस्तीफा देने वाले मुख्यमंत्री और इनकी जगह नियुक्त किए गए नए मुख्यमंत्रियों में से अभी भी गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सोशल मीडिया में सबसे लोकप्रिय है। रूपाणी के ट्वीटर पर 30 लाख फॉलोअर्स हैं वहीं फेसबुक पर यह संख्या 20 लाख है।
मुख्यमंत्री के रूप में पांच वर्ष पूरा करने वाले रूपाणी ने कुछ ही दिनों पहले अपने पद से इस्तीफा दिया।
वहीं तीन अलग-अलग कार्यकाल में 5 वर्ष तक कर्नाटक की सत्ता संभालने वाले पूर्व सीएम बी एस येडियुरप्पा के ट्वीटर पर 10 लाख फॉलोअर्स हैं। इतनी ही संख्या पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले कैप्टन अमरिन्दर सिंह की है। हालांकि बीएसवाई की फेसबुक पर फॉलोअर्स की संख्या 17 लाख है वहीं कैप्टन की 14 लाख है। साढ़े 9 वर्ष तक सीएम की कुर्सी संभाल चुके कैप्टन के ट्वीटर फॉलोअर्स की संख्या येडियुरप्पा जितनी है।
उत्तराखंड में सीएम पद से इस्तीफा देने वाले त्रिवेन्द्र सिंह रावत के फेसबुक पर 15 लाख है वहीं ट्वीटर पर यह संख्या 2.92 लाख है। त्रिवेन्द्र सिंह रावत के बाद पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत के फेसबुक पर 4.40 लाख और ट्वीटर पर 1.05 लाख फॉलोअर्स हैं।
नए सीएम में बोम्मई की धाक

इन चार राज्यों में कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की सोशल मीडिया पर धाक है। उनके ट्वीटर पर 1.45 लाख व फेसबुक पर 1.65 लाख फॉलोअर्स हैं। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के ट्वीटर पर फॉलोअर्स की संख्या 83 हजार से ज्यादा और फेसबुक पर 6.23 लाख फॉलोअर्स हैं। पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी 11,800 के साथ फेसबुक पर सबसे कम फॉलोअर्स वाले सीएम प्रतीत होते हैं. वहीं ट्वीटर पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 1.96 लाख है। रूपाणी की जगह नियुक्त किए गए नए सीएम भूपेन्द्र पटेल के ट्वीटर पर जहां 1.25 लाख फॉलोअर्स हैं वहीं फेसबुक पर यह संख्या 81 हजार से थोड़ी ज्यादा है।

Home / Ahmedabad / Gujarat: इस्तीफा देने वाले सीएम में रूपाणी सबसे ज्यादा लोकप्रिय, जानिए, कैसे?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो