scriptGujarat: 5 राज्यों में गुजरात से कम एक्टिव केस, फिर भी संपूर्ण लॉकडाउन | Gujarat, states, Active case, complete lockdown | Patrika News

Gujarat: 5 राज्यों में गुजरात से कम एक्टिव केस, फिर भी संपूर्ण लॉकडाउन

locationअहमदाबादPublished: May 08, 2021 10:03:54 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat, states, Active case, complete lockdown

Gujarat: 5 राज्यों में गुजरात से कम एक्टिव केस, फिर भी संपूर्ण लॉकडाउन

Gujarat: 5 राज्यों में गुजरात से कम एक्टिव केस, फिर भी संपूर्ण लॉकडाउन,Gujarat: 5 राज्यों में गुजरात से कम एक्टिव केस, फिर भी संपूर्ण लॉकडाउन,Gujarat: 5 राज्यों में गुजरात से कम एक्टिव केस, फिर भी संपूर्ण लॉकडाउन

अहमदाबाद. कोरोना की दूसरी खतरनाक लहर में देश के कई राज्यों को पहले आंशिक और बाद में संपूर्ण लॉकडाउन करना पड़ा है। गुजरात सहित कुछ राज्यों में रात्रि कफ्र्यू के साथ-साथ कुछ बंदिशें लगाई गई हैं।
हालांकि गुजरात से कम एक्टिव केस होने के बावजूद कई राज्यों में संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है।
कई ऐसे राज्य हैं जहां पर एक्टिव केस की संख्या गुजरात से कम है, हालांकि वहां पर संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है।
इनमें तमिलनाडु, बिहार, हरियाणा, ओडिशा व दिल्ली शामिल हैं। सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। इसके बाद केरल और कर्नाटक में यह संख्या है।
1.43 लाख सेज्यादा एक्टिव केस

राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 1 लाख 43 हजार 421 है। इनमें 782 वेंटिलेटर पर हैं जबकि 142639 की हालत स्थिर बताई जाती है। अब तक राज्य में 5 लाख 18 हजार 234 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
इन 9 राज्यों में है सम्पूर्ण लॉक डाउन

राज्य एक्टिव केस

महाराष्ट्र 654788
कर्नाटक 536641
केरल 402446
राजस्थान 199147
तमिलनाडु 135355
बिहार 115066
हरियाणा 113425
ओडिशा 90335
दिल्ली 87907

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो