गुजरात के 584 विद्यार्थी यूक्रेन में फंसे हैं। शनिवार को राज्य सरकार ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की। राज्य के प्रवक्ता मंत्री जीतू वाघाणी ने कहा कि अभी तक राज्य के 584 विद्यार्थियों के यूक्रेन में फंसे होने की जानकारी मिली है। इन्हें वापस लाने के लिए केन्द्र सरकार के परामर्श से राज्य सरकार ने व्यवस्था की है।
उन्होंने कहा कि दो फ्लाइट से गुजरात के कुल 100 विद्यार्थी शनिवार देर रात मुंबई और रविवार सुबह दिल्ली पहुंचेंगे। इन दोनों जगहों से इन विद्यार्थियों को लाने की व्यवस्था की गई है। मुंबई व दिल्ली से विद्यार्थी अहमदाबाद पहुंचेंगे। ये सभी अहमदाबाद से अपने-अपने जिलों में जाएंगे। अहमदाबाद में इनकी व्यवस्था नॉलेज कंसोर्टियम ऑफ गुजरात (केसीजी) में की गई है।
राज्य सरकार ने हेल्पलाइन 079-232-38278 शुरू की है। साथ ही ई-मेल भी जारी किया गया है। इस पर राज्य के नागरिकों को यूक्रेन में फंसे अपने सगे-संबंधियों की जानकारी दे सकते हैं।

मुंबई से बसों के मार्फत आएंगे, दिल्ली से भी व्यवस्था इन विद्यार्थियों को मुंबई से गुजरात लाने के लिए राज्य सरकार ने एसटी की दो वॉल्वो बसें भेजी हैं जिसके रविवार को अहमदाबाद पहुंचने की संभावना है। गुजरात राज्य सडक़ परिवहन निगम (जीएसआरटीसी) के प्रवक्ता के.टी. देसाई ने कहा कि दो वॉल्वो मुंबई रवाना की है। मुंबई में विमान से उतरने के बाद इन विद्यार्थियों को अहमदाबाद लाया जाएगा। वहीं गुजरात सरकार ने भी भारत पहुंचने वाले विद्यार्थियों को गुजरात में लाने के लिए पूरी व्यवस्था की है। दिल्ली से आने वाले विद्यार्थियों के लिए गुजरात के रेजिडेन्ट कमिश्नर एवं मुंबई से आने वाले विद्यार्थियों के लिए जियोलॉजी एवं माइनिंग विभाग के आयुक्त को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है।