scriptगुजरात के विद्यार्थियों को रास नहीं आ रहा ‘रसायन’ | Gujarat students not very well in chemistry | Patrika News

गुजरात के विद्यार्थियों को रास नहीं आ रहा ‘रसायन’

locationअहमदाबादPublished: May 11, 2018 10:47:25 pm

लगातार छठे साल सबसे ज्यादा विद्यार्थी कैमिस्ट्री में फेलसेमेस्टर पद्धति खत्म करने पर भी नतीजा जस का तस

gseb
अहमदाबाद. गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) के 12वीं विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को रसायन विज्ञान विषय रास नहीं आ रहा है। लगातार छह सालों के परिणामों पर नजर डालें तो सभी छह सालों से लगातार रसायन विज्ञान में ही सबसे ज्यादा विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हो रहे हैं। सेमेस्टर पद्धति खत्म करने के बाद का यह परिणाम है, लेकिन रसायन विज्ञान विषय के नतीजे के हिसाब से देखें तो स्थिति जस की तस है।
इस वर्ष ३४ हजार ९४२ विद्यार्थी रसायन विज्ञान विषय में फेल हुए हैं। यदि बीते साल २०१७ में 22८२० विद्यार्थी फेल हुए थे। इस लिहाज से तो बीते साल की तुलना में इस वर्ष 12122 विद्यार्थी अधिक फेल हुए हैं।
एक लाख ३४ हजार 224 विद्यार्थियों ने रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा दी है, जिसमें से ९९२६७ उत्तीर्ण हुए हैं और ३४९४२ अनुत्तीर्ण हुए। परिणाम ७३.९६ प्रतिशत रहा। वर्ष २०१६ में २३ हजार तीन सौ ३८ विद्यार्थी रसायन विज्ञान में ही अनुत्तीर्ण हुए थे। वर्ष २०१५ में भी रसायन विज्ञान में ही सर्वाधिक १६ हजार आठ सौ ७० विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए थे। वर्ष २०१४ में पांच हजार सात सौ ८८ विद्यार्थी, जबकि २०१३ में सात हजार 91 विद्यार्थी रसायन में अनुत्तीर्ण हुए थे।
भौतिक विज्ञान इस साल भी दूसरा सबसे कठिन विषय रहा। इस वर्ष भी रसायन के बाद सबसे ज्यादा विद्यार्थी भौतिक विज्ञान में फेल हुए हैं। एक लाख ३४ हजार २२४ ने परीक्षा दी थी, जिसमें से एक लाख ६६९२ विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि २७ हजार ५३२ अनुत्तीर्ण हुए। परिणाम ७९.४९ प्रतिशत रहा। २०१७ में २१ हजार ३२२ विद्यार्थी अनुुत्तीर्ण हुए थे। २०१६ में भौतिक विज्ञान में २२ हजार ७० विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए थे।
इस वर्ष जीव विज्ञान में २१ हजार ११५ विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा देने वाले ७६६१८ में से ५५५०३ विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। परिणाम७२.४४ प्रतिशत रहा। बीते साल २०१७ में जीवविज्ञान में ९३१२ विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए थे। गणित में 12209 विद्यार्थी, कंप्यूटर में ५१६४, अंग्रेजी द्वितीय भाषा में ४६५८ और अंग्रेजी प्रथम भाषा १५१८ विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए हैं।
हिंदी, गुजराती का शत रिजल्ट
भाषा विषयों की बात करें तो हिंदी प्रथम भाषा, द्वितीय भाषा, उर्दू प्रथम भाषा और अरबी भाषा, मराठी प्रथम भाषा के विद्यार्थियों का परिणाम शत प्रतिशत रहा। हिंदी प्रथम भाषा में २८४ विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। २८४ ही उत्तीर्ण हुए। हिंदी द्वितीय भाषा में १६१ विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और सभी उत्तीर्ण हुए। गुजराती द्वितीय भाषा में परीक्षा देने वाले नौ के नौ विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। गुजराती प्रथम भाषा का परिणाम ९९.६३ प्रतिशत रहा। परीक्षा देने वाले १३५० में से १३४५ विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए। संस्कृत में परीक्षा देने वाले ५३ हजार ६७५ में से ५१ हजार ३०८ विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। परिणाम ९५.५९ प्रतिशत है। कंप्यूटर में परीक्षा देने वाले ७८ हजार ३९८ में से ७३२३४ उत्तीर्ण हुए हैं। परिणाम ९३.४१ प्रतिशत रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो