9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुजरातभर में सर्दी का जोर यथावत : 11 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे, नलिया में 2.4

  कड़ाके की सर्दी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने की मार्गदर्शिका जारी

2 min read
Google source verification
गुजरातभर में सर्दी का जोर यथावत : 11 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे, नलिया में 2.4

गुजरातभर में सर्दी का जोर यथावत : 11 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे, नलिया में 2.4

अहमदाबाद/जामनगर. उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड के चलते इन दिनों पूरा गुजरात भी सर्दी के आगोश में आ गया है। पिछले चार दिनों से चल रहीं उत्तर-पूर्वी हवाओं के चलते ज्यादातर भागों में तापमान में कमी आई है, जिससे सर्दी का जोर बढ़ा है। जामनगर समेत सौराष्ट्रभर में सर्दी के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो रहा है। आगामी कुछ दिनों तक सर्दी रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने सर्दी से बचने के लिए मनुष्य और पशुओं के बचाव के लिए मार्गदर्शिका भी जारी की है।
राज्य के कच्छ जिले के नलिाय में मंगलवार को भी न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा, हालांकि पिछले दो दिनों की तुलना में इसमें मामूली वृद्धि हुई है। राज्य के अहमदाबाद समेत 11 ऐसे शहर हैं जहां तापमान 10 डिग्री के नीचे रहा है। इन सभी जगहों पर न सिर्फ रात को बल्कि दिन में भी सर्दी का जोर रहा। सडक़ों पर भी अन्य दिनों की तुलना में वाहनों का आवागमन कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी कुछ इलाकों में शीतलहर के चलने की आशंका है।
मनुष्य एवं पशुओं को ठंडी से बचाने के लिए दी सलाह

मौसम विभाग ने बढ़ती सर्दी से बचाव के लिए मार्गदर्शिका जारी की। जिसमें लोगों को गर्म कपड़े पहनने व शीत लहरों के सीधे संपर्क में न आने की सलाह दी है। बच्चों, बुजुर्ग और बीमार लोग संभव हो तो सर्दी के दौरान घरो से बाहर न निकलें। साथ ही धूप सेंकने, त्वचा रूखी न हो इसके लिए तिल नारियल आदि का तेल शरीर पर लगाने की सलाह भी दी गई। रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के लिए पौष्टिक भोजन किया जाना चाहिए। ज्यादा सर्दी के दौरान वैंटिलेशन के बीच रूम में हीटर का प्रयोग भी किया जा सकता। कोयले की सिगड़ी का उपयोग बंद रूम में हानिकारक हो सकता है। इसी तरह से पशुओं को भी सर्दी से बचाने के लिए विविध उपाय करने की सलाह दी गई है।

प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान
शहर तापमान
नलिया 2.4
जामनगर 8.5
राजकोट 8.6
भुज 8.7
गांधीनगर 8.8
अहमदाबाद 9.7
वडोदरा 11.2
सूरत 12.0.