scriptGujarat: 2800 से अधिक दिव्यांगों को विदेश में पढ़ाई के लिए 8 करोड़ रुपए से अधिक की स्कॉलरशिप दी | Gujarat, Thawar Chand Gehlot, Jamnagar, CM Vijay Rupani, Divyang | Patrika News

Gujarat: 2800 से अधिक दिव्यांगों को विदेश में पढ़ाई के लिए 8 करोड़ रुपए से अधिक की स्कॉलरशिप दी

locationअहमदाबादPublished: Jun 21, 2021 12:49:42 am

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat, Thawar Chand Gehlot, Jamnagar, CM Vijay Rupani, Divyang

Gujarat: 2800 से अधिक  दिव्यांगों को विदेश में पढ़ाई  के लिए 8 करोड़ रुपए से अधिक की स्कॉलरशिप दी

Gujarat: 2800 से अधिक दिव्यांगों को विदेश में पढ़ाई के लिए 8 करोड़ रुपए से अधिक की स्कॉलरशिप दी

जामनगर/अहमदाबाद. केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने कहा कि दिव्यांगों की शिक्षा, रोजगार और विदेश अभ्यास सहायता जैसे कल्याण कार्यों के लिए केंद्र और राज्य सरकारों ने योजनाएं बनाई हैं। उन्होंने कहा कि पहले की 7 प्रकार की दिव्यांगता की श्रेणी में वृद्धि कर वर्तमान सरकार ने 7 के स्थान पर 21 श्रेणियां कर दी हैं। दिव्यांगजनों की सुगमता के लिए देश के 35 अंतरराष्ट्रीय और 55 घरेलू हवाई अड्डों, 709 रेलवे स्टेशनों और 10,175 बस स्टेशनों को सुगम्य बनाया गया है।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने दिव्यांगों को विदेश अभ्यास स्कॉलरशिप के तहत 2800 से अधिक छात्रों को 8 करोड़ रुपए से अधिक की छात्रवृत्ति दी है। गुजरात में सरकारी भवनों में दिव्यांगों की आवाजाही की सरलता के लिए रैंप जैसी सुविधाएं विकसित करने को 26 भवनों के लिए 1.14 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं।
गहलोत ने कहा कि दिव्यांगों को देशभर में 58 लाख विशिष्ट विकलांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी कार्ड) दिए गए हैं जिन्हें अब सभी राज्यों और जिलों में एक्सेस किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे उपकरण सहायता वितरण शिविरों से दिव्यांगजनों के जीवन में चेतना का नया संचार होता है।
इस अवसर पर स्थानीय सांसद पूनमबेन माडम, राज्य के कृषि मंत्री आर.सी. फलदू, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री ईश्वर परमार, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल, केंद्रीय सचिव अंजली भावडा सहित भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के अधिकारी व अन्य उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो