script

Gujarat: केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बताया कांग्रेस को डूबती नाव

locationअहमदाबादPublished: Oct 23, 2020 05:21:42 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat, Union Minister, Sinking boat, Congress,Morbi

Gujarat: केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बताया कांग्रेस को डूबती नाव

Gujarat: केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बताया कांग्रेस को डूबती नाव

अहमदाबाद. केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने कांग्रेस (congress) पर प्रहार करते हुए कहा कि पार्टी डूबती नाव (Sinking boat) जैसी है। शुक्रवार को मोरबी (morbi) की चुनावी सभा (election rally) में विपक्षी दल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों को पहले यह तय करना होगा कि उनका नेता एक व्यक्ति है या खानदान है। राजनीति में आप तब तक गरीब या मध्यम वर्ग के नागरिकों का दर्द नहीं समझ सकते जब तक आप किसी एक परिवार के पीछे अंधभक्ति करते रहेंगे। पार्टी जब खुद डूब रही हो तब कांग्रेस मोरबी के लोगों के साथ-साथ इस क्षेत्र का भला कैसे कर पाएगी?
केन्द्रीय कपड़ा, महिला व बाल विकास मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि कोरोना महामारी के समय जब भाजपा कार्यकर्ता लोगों की मदद कर रहे थे तब एक भी कांग्रेस नेता लोगों के बीच नहीं देखा गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार कोरोना के सामने डटकर लड़ रही है तो दूसरी और कांग्रेस के नेता पाकिस्तान के साथ स्वर मिलते हुए भारत की व्यवस्था का अनादर कर रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो