scriptजीयू में पीएचडी के लिए 6 अक्टूबर तक कर सकेंगे पंजीकरण | Gujarat university, Phd, admission, registration till 6 oct, entrance | Patrika News

जीयू में पीएचडी के लिए 6 अक्टूबर तक कर सकेंगे पंजीकरण

locationअहमदाबादPublished: Sep 26, 2021 10:28:52 pm

Gujarat university, Phd, admission, registration till 6 oct, entrance exam 21 oct -ऑनलाइन ही पिन खरीदकर करना होगा रजिस्ट्रेशन, प्रवेश परीक्षा 21 को

जीयू में पीएचडी के लिए 6 अक्टूबर तक कर सकेंगे पंजीकरण

जीयू में पीएचडी के लिए 6 अक्टूबर तक कर सकेंगे पंजीकरण

अहमदाबाद. गुजरात विश्वविद्यालय (जीयू) के विभिन्न संकायों में उपलब्ध डॉक्टर ऑफ फिलोसफी (पीएचडी) की सीटों पर प्रवेश के लिए सोमवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। पांच अक्टूबर तक ऑनलाइन पिन खरीदे जा सकेंगे। छह अक्टूबर तक ऑनलाइन पंजीकरण कराया जा सकेगा।
जीयू की ओर से रविवार को इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई। 21 अक्टूबर को प्रवेश परीक्षा ली जाएगी। पीएचडी की प्रवेश परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। नेगेटिव मार्किंग नहीं रहेगी। 100 प्रश्न में से 50 प्रश्न संबंधित विषय के होंगे, जबकि शेष 50 प्रश्न रिसर्च मैथडोलॉजी, जनरल एनालिटिकल स्किल, मेंटल एबिलिटी/रीजनिंग, इंग्लिश कम्युनिकेशन पर आधारित होंगे। ये 50 प्रश्न अंग्रेजी व गुजराती माध्यम में पूछे जाएंगे। परीक्षा का समय दोपहर 12 बजे से दो बजे का रहेगा। विनयन शाखा से जुड़े भाषा विषयों के प्रश्नों का माध्यम संबंधित भाषा के हिसाब से गुजराती, हिंदी, अंग्रेजी होगा। अन्य सभी विषयों के प्रश्न-पत्र अंग्रेजी माध्यम में पूछे जाएंगे।
इन प्रमुख विषयों में हैं इतनी सीटें
सर्वाधिक 81 सीटें रसायन विज्ञान में हैं। अंग्रेजी में 44, हिंदी में 29, एजूकेशन (शिक्षा) में 29, फिजिक्स एंड इलैक्ट्रोनिक्स में 27, मैनेजमेंट में 25, कम्युनिटी मेडिसिन में 25, संस्कृत में 25, माइक्रोबायोलॉजी बायोटेक्नोलॉजी में 18, गुजराती में 12 सहित अन्य विषयों में भी सीटें उपलब्ध हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो