scriptGujarat: unseasonal rain से 20 लाख हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में फसलों को नुकसान | Gujarat, unseasonal rain , 20 lakh hectare, crops | Patrika News

Gujarat: unseasonal rain से 20 लाख हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में फसलों को नुकसान

locationअहमदाबादPublished: Nov 22, 2019 12:12:00 am

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat, unseasonal rain , 20 lakh hectare, crops

Gujarat: unseasonal rain से  20 लाख हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में फसलों को नुकसान

Gujarat: unseasonal rain से 20 लाख हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में फसलों को नुकसान

गांधीनगर. कृषि मंत्री आर सी फलदू ने कहा कि दीपावली के बाद राज्य में बेमौमसी बारिश के कारण राज्य में 20 लाख हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में विभिन्न फसलों को नुकसान हुआ है। बेमौसमी बारिश के कारण सर्वेक्षण की रिपोर्ट बुधवार को कैबिनेट बैठक में पेश की गई। सर्वेक्षण में कोई भी तहसील या गांव के किसान नहीं रह जाने और सटीक सर्वेक्षण के लिए मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने निर्देश दिए थे।
दीपावली के बाद हुई बे मौमसी बारिश के कारण मूंगफली, कपास, धान जैसी फसलों, सब्जियों को व्यापक नुकसान हुआ है। इस नुकसान के मुद्दे पर राज्य के कृषि विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने सर्वेक्षण में सावधानी बरतने को कहा था। उधर मुख्यमंत्री विजय रूपाणी कह चुके हैं कि बेमौसमी बारिश के कारण नमी वाली मूंगफली सूखने के बाद राज्य सरकार समर्थन मूल्य पर खरीदेगी। मूंगफली के सभी दाने राज्य सरकार खरीदेगी। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल बीमा का उचित मुआवजा चुकाया जाएगा।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो