scriptGujarat : उत्तराखंड में गुजरात के करीब 235 पर्यटक फंसे, हेल्पलाइन नंबर जारी | Gujarat, Uttrakhand, 235 tourist, Helpline number, stranded | Patrika News

Gujarat : उत्तराखंड में गुजरात के करीब 235 पर्यटक फंसे, हेल्पलाइन नंबर जारी

locationअहमदाबादPublished: Oct 20, 2021 05:16:23 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat, Uttrakhand, 235 tourist, Helpline number, stranded

Gujarat : उत्तराखंड में गुजरात के करीब 235 पर्यटक फंसे, हेल्पलाइन नंबर जारी

Gujarat : उत्तराखंड में गुजरात के करीब 235 पर्यटक फंसे, हेल्पलाइन नंबर जारी

अहमदाबाद. उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा और भारी बारिश के कारण गुजरात के करीब 235 पर्यटक वहां फंसे हुए हैं। इसे देखते हुए गुजरात के पर्यटकों की उचित मदद के लिए मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से टेलीफोन पर बातचीत की। गुजरात के फंसे पर्यटकों से संपर्क स्थापित करने और अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर गुजरात सरकार के स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (एसईओसी) का हेल्पलाइन नंबर शुरू किया गया है। उत्तराखंड में फंसे गुजरात के पर्यटकों के रिश्तेदार व अन्य जन इस हेल्पलाइन नंबर 079-23251900 पर जानकारी ले और प्राप्त भी कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री पटेल ने संबंधित अधिकारियों को गुजरात के फंसे हुए लोगों से संपर्क स्थापित करने का निर्देश दिया। सीएम ने धामी से गुजरात के पर्यटको को सभी तरह के संभावित मदद की बात कही।
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भारी से अति भारी बारिश की संभावना को देखते हुए उत्तराखंड के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। राजस्व मंत्री राजेन्द्र त्रिवेदी ने कहा कि उत्तराखंड की चार धाम यात्रा पर गुजरात के करीब 80 से 100 तीर्थयात्री उत्तराखंड की चार धाम की यात्रा पर गए हुए हैं। वहां पर भारी बारिश व भूस्खलन के चलते ये लोग वहां फंस गए हैं। इनमें केदारनाथ मंदिर के निकट ऊंचाई पर छह लोग फंसे हुए हैं। हालांकि वे लोग खतरे से बाहर हैं। जोशीमठ जैसे जगहों के होटलों में ये लोग रह रहे हैं। सभी तीर्थयात्री सुरक्षित हैं।
त्रिवेदी ने कहा कि गुजरात सरकार उत्तराखंड सरकार के साथ उन छह तीर्थयात्रियों को एयरलिफ्ट करने के लिए लगातार संपर्क में है। खराब मौसम के चलते इन तीर्थयात्रियों को एयरलिफ्ट नहीं किया गया है। हालांकि बारिश थमने पर हेलिकॉप्टर के जरिए वहां से एयरलिफ्ट किया जाएगा। पटेल ने फोन पर बातकर सभी पर्यटकों को उचित मदद करने की बात कही।

छह को एयर लिफ्ट किया जाएगा

राजस्व मंत्री राजेन्द्र त्रिवेदी ने कहा कि उत्तराखंड की चार धाम यात्रा पर गुजरात के करीब 80 से 100 तीर्थयात्री उत्तराखंड की चार धाम की यात्रा पर गए हुए हैं। वहां पर भारी बारिश व भूस्खलन के चलते ये लोग वहां फंस गए हैं। त्रिवेदी ने कहा कि इनमें छह लोग केदारनाथ मंदिर के निकट ऊंचाई पर फंसे हुए हैं। इन लोगों को एयरलिफ्ट करना होगा। हालांकि फिलहाल मौसम काफी खराब है। इसलिए मौसम ठीक होते ही एयरलिफ्ट किया जाएगा। हालांकि वे लोग खतरे से बाहर हैं। कई यात्री जोशीमठ जैसे जगहों के होटलों में ये लोग रह रहे हैं। सभी तीर्थयात्री सुरक्षित हैं। राज्य सरकार उत्तराखंड सरकार से लगातार संपर्क में है।

सौराष्ट्र से करीब 50 तीर्थयात्री फंसे

राजकोट के करीब 18 लोग, सहित सौराष्ट्र से 50 तीर्थयात्री उत्तराखंड में फंसे बताए जाते हैं। अहमदाबाद से करीब दर्जन भर लोग वहां हैं।

लोगों को सुरक्षित वापस लाया जाएगा: पाटिल
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस घटना पर नजर रखे हुए हैं। उनके मागदर्शन में राहत कार्य जारी है। लोगों को सुरक्षित वापस लाया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो