अहमदाबाद

गुजरात पर संभावित वायु चक्रवात का खतरा टला

-चक्रवात पूरी तरह से अरब सागर से पश्चिम की ओर आगे बढ़ा

अहमदाबादJun 14, 2019 / 03:58 pm

Uday Kumar Patel

गुजरात पर संभावित वायु चक्रवात का खतरा टला


अहमदाबाद. मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने यह घोषणा की कि गुजरात पर संभावित वायु चक्रवात का खतरा अब टल गया है। वायु चक्रवात पूरी तरह से अरब सागर में पश्चिम की ओर आगे बढ़ा है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गांधीनगर में स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेन्टर में उच्चस्तरीय बैठक के बाद उन्होंने मीडिया को बताया कि इस संभावित वायु चक्रवात की आफत से गुजरात भयमुक्त हो गया है। यह वायु चक्रवात पूरी तरह से अरब सागर में पश्चिम की ओर बढ़ गया है और गुजरात पर यह चक्रवात का खतरा टल गया है।
रूपाणी ने कहा कि इस स्थिति के मद्देनजर रखते हुए जिला प्रशासन को सूचना दी गई है कि जिले के आपदा प्रबंधन अब सामान्य कर दिया जाए।
स्थिति सामान्य कराने के लिए प्रशासन को पूरी तरह कार्यरत कर दिया गया है। दस जिलों में जिला प्रशासन को मार्गदर्शन के लिए मंत्री और प्रभारी सचिव भी शुक्रवार शाम तक वापस आ जाएंगे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.