Gujarat: त्योहारों के बीतने के बावजूद कम नहीं हो रहे सब्जियों के दाम
अहमदाबादPublished: Nov 19, 2021 06:50:59 pm
Gujarat, vegetables, high rates, festivals, Ahmedabad


Gujarat: त्योहारों के बीतने के बावजूद कम नहीं हो रहे सब्जियों के दाम
उदय पटेल अहमदाबाद. पहले खाद्य तेल, फिर पेट्रोल-डीजल, फिर सीएनजी गैस और इसके बाद सब्जियों के दाम बढऩे से आम लोगों की हालत पतली है। पिछले कई महीनों से लोगों पर महंगाई की मार पड़ रही है। हालत यह है कि पर्व-त्योहार के खत्म होने के बाद भी सब्जियों के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस वजह से रसोई का बजट बिगड़ रहा है।
आम महिलाएं, गृहिणियों का कहना है कि वे पहले जो सब्जियां एक या दो किलो लेती थीं, अब भाव बढऩे के कारण वही सब्जियां ढाई सौ ग्राम या फिर आधा किलो तक लेनी पड़ रही है।
किसानों को एक तरफ लागत के भाव नहीं मिल रहे हैं वहीं खुदरा बाजार में काफी ज्यादा भाव हैं। हालांकि अब सर्दियों के मौसम में भाव में कमी के आसार हैं।