scriptगुजरात विधानसभा उप चुनाव की सभी चारों सीटों पर भी भाजपा की बढ़त | Gujarat Vidhan Sabha By Election BJP leads all four seats | Patrika News

गुजरात विधानसभा उप चुनाव की सभी चारों सीटों पर भी भाजपा की बढ़त

locationअहमदाबादPublished: May 23, 2019 12:40:03 pm

रुझान में सभी चारों सीटों पर भाजपा है आगे, कांग्रेस छोड़ भाजपा में विधायकों के शामिल होने से हो रहे हैं उप चुनाव
 

Gujarat by election

गुजरात विधानसभा उप चुनाव की सभी चारों सीटों पर भी भाजपा की बढ़त

अहमदाबाद. गुजरात में लोकसभा चुनावों के साथ साथ गुजरात की चार विधानसभा सीटों के लिए उप चुनाव भी २३ अप्रेल को ही हुआ था। लोकसभा चुनावों के नतीजों के साथ ही इन सभी उप चुनावों के नतीजों का भी रुझान आना शुरू हो गया है। इनकी भी गुरुवार सुबह से मतगणना जारी है। कांग्रेस पार्टी से विधायक चुने जाने के बाद विधायक पद से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के चलते यह चारों ही सीटें खाली हुई थीं, जिस पर उप चुनाव हुए हैं।
उप चुनाव में माणावदर सीट से कैबिनेट मंत्री जवाहर चावड़ा चुनाव मैदान में हैं। वे इसी सीट से कांग्रेस के टिकट पर अब तक चुनते आ रहे हैं। एक बार फिर से भाजपा ने उन्हें इसी सीट से उप चुनाव में मैदान में उतारा है। वे कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद लाडानी से ४३१४ मतों से रुझानों में आगे चल रहे हैं।
उधर ऊंझा सीट पर हो रहे उप चुनाव में भी आशाबेन पटेल एक बार फिर मैदान में हैं। वर्ष २०१७ में हुए गुजरात विधानसभा चुनाव में आशा पटेल ने कांग्रेस की टिकट पर जीत दर्ज की थी। बाद में उन्होंने इस्तीफा दे दिया और लोकसभा चुनावों से पहले ही भाजपा में शामिल हो गईं। भाजपा ने उन्हें इसी सीट से उप चुनाव में उतारा है। वे कांतिभाई पटेल से ७७५ मतों से आगे हैं।
ध्रांगध्रा सीट पर भी कांग्रेस के विधायक रहे परषोत्तम साबरिया उप चुनाव में भाजपा से प्रत्याशी हैं। वे रुझान में कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश पटेल से ३७९३मतों से आगे चल रहे हैं।
जामनगर ग्राम्य सीट से विधायक कांग्रेस विधायक वल्लभ धारविया के इस्तीफा देने के चलते भाजपा ने राघवजी पटेल को उप चुनाव में मैदान में उतारा है। वे जयंती सभाया से १३ हजार ७४८ वोटों से आगे चल रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो