scriptगुजरात को बनाएंगे मेडिकल टूरिज्म का केन्द्र: रूपाणी | Gujarat will be hub of medical tourism, says CM Rupani | Patrika News

गुजरात को बनाएंगे मेडिकल टूरिज्म का केन्द्र: रूपाणी

locationअहमदाबादPublished: Aug 19, 2019 12:38:01 am

Submitted by:

Uday Kumar Patel

-मेडिकल पॉलिसी घोषित कर तहसील से शहरी क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा बढ़ाया गया

Gujarat CM, Vijay Rupani, Medical tourism hub

गुजरात को बनाएंगे मेडिकल टूरिज्म का केन्द्र: रूपाणी

अहमदाबाद. मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि राज्य की हर दिशा में स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा बढ़ाकर गुजरात को मेडिकल टूरिज्म का हब बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में नयी मेडिकल पॉलिसी घोषित कर तहसील स्तर से शहरी क्षेत्रों तक का दायरा बढ़ाने का सरकार का अभिगम है।
अहमदाबाद के बोपल में मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का शुभारम्भ करते हुए उन्होंने कहा कि जनसंख्या के मुताबिक राज्य में चिकित्सकों की संख्या बढ़ाकर दुनिया के स्वास्थ्य मापदंड के मुताबिक की जाएगी।
राज्य में नयी स्वास्थ्य नीति के चलते राज्य में मेडिकल की 900 को बढ़ाकर 5500 किया गया है और छह नए अस्पतालों का निर्माण किया है। रूपाणी ने कहा कि दिनोंदिन नए-नए रोगों का संक्रमण बढ़ रहा है। उनके उपाय और उपचार के लिए आधुनिकतम सुविधाएं जुटाना आवश्यक है। इसलिए अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में 8000 बेड की सुविधाओं को बढ़ाकर 12000 बेड किया गया है। किडनी अस्पताल, यू.एन. मेहता हृदय रोग अस्पताल जैसे आधुनिकतम अस्पतालों की मदद से सिविल अस्पताल मेडिसिटी बन रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो