scriptगुजरात में स्थापित होगा देश का पहला केमिकल इंजीनियरिंग व तकनीक संस्थान | Gujarat will have India's first Chemical engg tech institute | Patrika News

गुजरात में स्थापित होगा देश का पहला केमिकल इंजीनियरिंग व तकनीक संस्थान

locationअहमदाबादPublished: Aug 19, 2019 12:56:34 am

Submitted by:

Uday Kumar Patel

-केन्द्रीय मंत्री मांडविया ने की घोषणा

union minister mansukh Mandaviya, Gujarat

गुजरात में स्थापित होगा देश का पहला केमिकल इंजीनियरिंग व तकनीक संस्थान

अहमदाबाद. केन्द्रीय रसायन व उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि देश का पहला केन्द्रीय केमिकल इंजीनियरिंग व तकनीकी संस्थान (सिसेट) गुजरात में स्थापित होगा।
रविवार को अहमदाबाद के सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सिपेट) अहमदाबाद में 31 करोड़ के खर्च से निर्मित हॉस्टल का लोकार्पण करते हुए यह घोषणा की।
उन्होंने गुजरात को केमिकल उद्योग का केन्द्र बताते हुए कहा कि वापी, अंकलेश्वर व वटवा में केमिकल उद्योग को लाभ पहुंचाने के लिए सिपेट की तरह ही सेन्ट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलोजी (सिसेट) स्थापित किए जाने की योजना बना रही है। गुजरात को देश की पहली सिसेट मिलेगी जो अहमदाबाद के वटवा या सूरत में स्थापित होगी। सिसेट शोध और नवीनता से रासायनिक उद्योग को मदद करेगा।
उ्न्होंने कहा कि प्लास्टिक हमारी रोजमर्रा जीवन का अनिवार्य अंग बन चुका है। प्लास्टिक मानव जीवन के लिए आवश्यक है लेकिन इसका विवेकपूर्ण उपयोग और नकारात्मक प्रभाव टालना भी बहुत जरूरी है। प्लास्टिक का रीसाइक्लिंग किया जाना जरूरी है। प्लास्टिक प्रदूषण के बड़े कारणों में से एक है। इस तरह प्लास्टिक इंजीनियरिंग तकनीक के क्षेत्र में शोध समय की आवश्यकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो