scriptGujarat: गुजरात में सात डिग्री तक बढ़ा न्यूनतम तापमान | Gujarat, winter, weather, Ahmedabad, Naliya | Patrika News

Gujarat: गुजरात में सात डिग्री तक बढ़ा न्यूनतम तापमान

locationअहमदाबादPublished: Nov 21, 2021 10:20:50 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat, winter, weather, Ahmedabad, Naliya

Gujarat: गुजरात में सात डिग्री तक बढ़ा न्यूनतम तापमान

Gujarat: गुजरात में सात डिग्री तक बढ़ा न्यूनतम तापमान

अहमदाबाद. राज्य के विविध भागों में पिछले कुछ दिनों से बदले मौसम के मिजाज के बाद रविवार को अहमदाबाद समेत विविध भागों में तापमान में सात से आठ डिग्री तक बढ़ोतरी हुई है। हालांकि मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले तीन से चार दिनों में चार डिग्री तक तापमान कम हो सकता है।
अहमदाबाद शहर में रविवार को न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले दिनों शहर में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से भी नीचे चला गया था। तापमान में वृद्धि के कारण सर्दी में कमी आई है। राज्य के अन्य शहरों में भी तापमान का यही हाल है। कच्छ के नलिया में रविवार को 18.6 डिग्री तापमान रहा। राज्य में यह सबसे कम है। पिछले दिनों नलिया में 11 से 12 डिग्री के बीच भी दर्ज किया जा चुका है। राज्य के अन्य प्रमुख शहर वडोदरा में न्यूनतम तापमान 23, सूरत में 25.8, राजकोट 21.7, भुज 20.4 तथा भावनगर में 24.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार तक तापमान में ज्यादा अन्तर नहीं आएगा। हालांकि आगामी तीन चार दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक की कमी आ सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो