अहमदाबाद

Gujarat: खौलते तेल में जबरन डाला किशोरी का हाथ, आरोपी महिला गिरफ्तार

Gujarat, woman, dip hand, accused woman arrested

अहमदाबादSep 23, 2021 / 10:49 pm

Uday Kumar Patel

Gujarat: खौलते तेल में जबरन डाला किशोरी का हाथ, आरोपी महिला गिरफ्तार

पाटण/अहमदाबाद/वडोदरा. गुजरात में पाटण जिले के सीमावर्ती सांतलपुर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक महिला ने 11 वर्षीय किशोरी का हाथ जबरन खौलते तेल में डाल दिया। पुलिस ने गुरुवार को इस घटना की आरोपी महिला लखी मकवाणा (40) को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने इस किशोरी से झूठ नहीं बोलने की बात को सिद्ध करने के लिए खौलते तेल में जबरन हाथ डाल दिया था।
इस मामले में गुजरात राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष जागृति पंड्या ने जिला कलक्टर से इस घटना की जांच के आदेश देते हुए रिपोर्ट पेश करने को कहा है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें पीडि़ता अपने पड़ोसी को घटना के बारे में बताते हुए रोती दिखाई दी।
उधर पंड्या ने मीडिया को जानकारी दी कि पाटण पुलिस ने इस मामले की शिकायत दर्ज की है। साथ ही उन्होंने जिला बाल संरक्षण अधिकारी को पीडि़ता के घर जाने का निर्देश दिया है। इस घटना को लेकर पीडि़ता के पिता की ओर से शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.