scriptGujarat: 40 वर्ष की विवाहिता 14 वर्ष के किशोर को लेकर फरार! | Gujarat, women, Dahod, Elope, minor | Patrika News

Gujarat: 40 वर्ष की विवाहिता 14 वर्ष के किशोर को लेकर फरार!

locationअहमदाबादPublished: Nov 29, 2021 11:10:06 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat, women, Dahod, Elope, minor

अहमदाबाद/दाहोद. गुजरात के दाहोद जिले के सुखसर थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसमें 40 वर्ष की विवाहित महिला पर १4 वर्ष के नाबालिग किशोर को भगा ले जाने का आरोप लगा है। गत 27 नवम्बर को किशोर के परिजनों की ओर से पुलिस को इस संबंध में शिकायत मिली है। सुखसर थाने के पुलिस उपनिरीक्षक (पीएसआई) एन पी शेलोत ने बताया कि इस शिकायत के बाद पुलिस ने जांच आरंभ कर दी है। परिजनों की ओर से किशोर का जो आधार कार्ड दिया गया उसमे जन्म का वर्ष 2007 बताया गया है। जन्म तारीख का सबूत मिलने के बाद कार्यवाही हो सकेगी। उधर किशोर के परिजनों से जन्म तारीख का वैध प्रमाण पत्र मांगा गया है जिससे किशोर की सही आयु का पता चल सके।
पीएसआई शेलोत का कहना है कि महिला व किशोर की तलाश जारी है। बताया जाता है कि महिला की छह संतान भी हैं। महिला व किशोर गांधीनगर में साथ में मजदूरी का काम रहे थे। इसी दौरान ये दोनों संपर्क में आए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो