scriptजीयू युवा महोत्सव में पहली बार ‘वेस्ट से बेस्ट’ | Gujarat youth festival: this year first time Installation competition | Patrika News

जीयू युवा महोत्सव में पहली बार ‘वेस्ट से बेस्ट’

locationअहमदाबादPublished: Sep 16, 2018 11:24:44 pm

इस वर्ष पांच नहीं सिर्फ तीन जोन में ही महोत्सव, एलिसब्रिज उत्तर विभाग का महोत्सव आज से

Gujarat university

जीयू युवा महोत्सव में पहली बार ‘वेस्ट से बेस्ट’

अहमदाबाद. गुजरात विश्वविद्यालय (जीयू) से संबद्ध कॉलेजों के विद्यार्थियों को पहली बार युवा महोत्सव के दौरान वेस्ट में से बेस्ट वस्तु बनाने के हुनर को दिखाने का मौका मिलेगा। पहली बार जीयू युवा महोत्सव में इंस्टोलेशन स्पर्धा को भी शामिल किया गया है। सोमवार से एलिसब्रिज उत्तर जोन का युवा महोत्सव शुरू हो रहा है। गांधी एवं गांधी दर्शन थीम पर इसकी रैली निकाली जाएगी, जिसमें महात्मा गांधी और उनके सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश की झांकी देखने को मिलेगी।
इस साल पांच की जगह सिर्फ तीन जोन एलिसब्रिज उत्तर जोन, एलिसब्रिज दक्षिण जोन और अहमदाबाद शहर जोन में ही युवा महोत्सव आयोजित किया जाएगा।
पांच जोन में पहले दक्षिण जोन एक और दक्षिण जोन दो में भी महोत्सव आयोजित होता था अब उसे रद्द कर दिया है, क्योंकि जीयू में पहले शामिल रहने वाले आणंद, खेड़ा और पंचमहाल, दाहोद जिले के कॉलेज शामिल थे। इन कॉलेज को वर्ष २०१५ से गुजरात सरकार ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय वल्लभविद्यानगर और नए बने गोविंद गुरू विश्वविद्यालय गोधरा में शामिल कर दिया है।
इसके चलते खेड़ा, आणंद, पंचमहाल, दाहोद जिले के कॉलेज के लिए बनाए गए दो जोन (दक्षिण जोन एक और दक्षिण जोन दो को जीयू ने समाप्त कर दिया है। अहमदाबाद ग्राम्य जोन की कॉलेजों को अहमदाबाद सिटी जोन में शामिल कर दिया है। अब से हमेशा तीन जोन में ही जीयू का युवक महोत्सव आयोजित होगा।
जीयू के युवक कल्याण विभाग के सहायक निदेशक वी.के.चावड़ा ने बताया कि इस साल से इंस्टोलेशन स्पर्धा को युवा महोत्सव में शामिल किया गया है। जिससे विद्यार्थी वेस्ट यानि बिन उपयोग हो चुकी वस्तुओं से बेहतर वस्तु बनाकर अपने हुनर को दिखा सकते हैं।
खेड़ा, आणंद, पंचमहाल, दाहोद जिले के कॉलेजों के एसपी विवि और गोविंद गुरू विश्वविद्यालय में जुड़ जाने के बाद पहली बार जीयू का युवक महोत्सव आयोजित हो रहा है। यह तीन जोन में ही अब से आयोजित होगा। इस साल पहला है। दो जोन खत्म कर दिए हैं। अहमदाबाद जिले के कॉलेजों को अहमदाबाद शहर जोन में शामिल किया गया है।
एलिसब्रिज दक्षिण जोन का युवक महोत्सव एच.ए.आट्र्स कॉलेज की यजमानी में १४ व १५ सितंबर को हो चुका है। एलिसब्रिज उत्तर जोन का युवा महोत्सव सोमवार से एच.के.आट्र्स कॉलेज की यजमानी में शुरू हो रहा है। अहमदाबाद शहर जोन का युवा महोत्सव १९ व २० सितंबर को सिटी सी.यू.शाह कॉमर्स कॉलेज की यजमानी में आयोजित होगा। अंतर जोन युवा महोत्सव २८ व २९ सितंबर को एच.ए.आट्र्स कॉलेज की यजमानी में आयोजित होगा।
यजमान कॉलेजों की आर्थिक सहायता बढ़ाई
जीयू युवक कल्याण विभाग के सहायक निदेशक वी.के.चावड़ा ने बताया कि इस वर्ष जीयू प्रशासन ने युवा महोत्सव की यजमानी करने वाले कॉलेज की आर्थिक सहायता में ५० हजार रुपए की वृद्धि की है। बीते साल तक जोन की यजमान कॉलेज को पौने चार लाख रुपए की मदद दी जाती थी। इस साल इसे बढ़ाकर सवा चार लाख रुपए किया है। अंतर जोन युवा महोत्सव के लिए पांच लाख की आर्थिक मदद पहले से दी जा रही है।
गांधी एवं गांधी दर्शन की थीम
एलिसब्रिज उत्तर के यजमान एच.के.आट्र्स कॉलेज के प्राचार्य सुभाष ब्रह्मभट्ट ने बताया कि ७८ कॉलेजों के १११४ विद्यार्थी २८ स्पर्धाओं में शिरकत करेंगे। उनके जोन की थीम गांधी एवं गांधी दर्शन पर रखी है। इसी थीम पर रैली निकाली जाएगी। कॉलेज में गांधी जी की प्रतिमा और उनके चरखे की प्रतिकृति रखी गई है।
Gandhi
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो