script

Gujrat politics: विधानसभा चुनावी तैयारियों को लेकर कांग्रेस चार जोन में होंगी रैली

locationअहमदाबादPublished: May 16, 2022 09:14:37 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

gujrat assembly, congress, rahul gandhi, rally, congress president : राहुल गांधी से साथ प्रियंका भी आ सकते हैं, रैली की तैयारियों को लेकर होंगी बैठकें
 

Gujrat politics: विधानसभा चुनावी तैयारियों को लेकर कांग्रेस चार जोन में होंगी रैली

Gujrat politics: विधानसभा चुनावी तैयारियों को लेकर कांग्रेस चार जोन में होंगी रैली

गांधीनगर. गुजरात में विधानसभा चुनाव इस वर्ष होने हैं। ऐसे में अब गुजरात कांग्रेस भी चुनावी तैयारियों में जुट गई है। कांग्रेस उत्तर, दक्षिण, सौराष्ट्र-कच्छ और मध्य गुजरात समेत चार जोन में रैलियां होंगी। रैली की तैयारियों को लेकर 19 मई से बैठकें शुरू होंगी। रैलियों में कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ-साथ कांग्रेसी नेता प्रियंका गांधी की भी शामिल होंगे।
सूत्रों के अनुसार गुजरात कांग्रेस चार जोन में बैठक करेगी, जिसमें रैली की तैयारियों लेकर रणनीति बनाई जाएगी। सौराष्ट्र जोन की राजकोट में 19 मई को बैठक होगी। दक्षिण जोन की बैठक सूरत में 21 मई होगी। मध्य जोन की बैठक वडोदरा में 22 मई होगी। वहीं उत्तर जोन की बैठक मेहसाणा में 23 मई होगी। इन बैठकों में लोकसभा, विधानसभा और महानगरपालिका चुनावों में प्रत्याशी बने नेता मौजूद रहेंगे। साथही नगरपालिका, जिला और तहसीलस्तर के नेता भी बैठक में भाग लेंगे। बैठक में प्रदेशस्तर के नेता शरीक भी होंगे।
दांडी में राहुल करेंगे रैली

दाहोद में आदिवासी सत्याग्रह रैली के बाद अब कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अगले माह 12 जून को दक्षिण गुजरात के दांडी में रैली करेंगे। इस रैली में सूरत के अलावा दक्षिण गुजरात के जिलों से नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे। उधर, कांग्रेसी नेता प्रियंका गांधी भी मध्य गुजरात में महिला अधिवेशन को सम्बोधित कर सकती हैं।
गुजरात कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता बताया कि रैली की तैयारियों को लेकर ये बैठकें हो रही हैं। बैठकों के बाद अगले माह होने वाली रैलियों को लेकर तिथि निश्चित की जाएगी। राजस्थान के चिंतन शिविर में बैठकों को लेकर चर्चा की गई। रैली में बेरोजगारी, किसान, महिला सुरक्षा समेत मुद्दों को उठाया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो